Maruti Suzuki Invicto की बुकिंग शुरू, नया टीजर आउट, इस दिन लॉन्च होगी नई MPV, जानें खास बातें

Maruti Suzuki Invicto की बुकिंग शुरू, नया टीजर आउट, इस दिन लॉन्च होगी नई MPV, जानें खास बातें

Automobile News: मारुति सुजुकी अपनी नई प्रीमियम एमपीवी लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने Maruti Suzuki Invicto का नया टीज़र जारी करते हुए बुकिंग की घोषणा कर दी है। बता दें कि नई 7 सीटर कार इनोवा हाइक्रॉस पर आधारित है। इसका निर्माण टोयोटा द्वारा किया गया है, लेकिन इसकी बिक्री मारुति सुजुकी द्वारा की जाएगी। Nexa ब्रांड के भीतर कार को बेचा जाएगा। नई इनविक्टो मारुति सुजुकी की सबसे महंगी और तीसरी एमपीवी है।

मात्र 25 हजार रुपये में करें बुकिंग

मारुति सुजुकी इनविक्टो की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक केवल 25 हजार रुपये में इसकी बुकिंग कर सकते हैं। वहीं एमपीवी की कीमत 20 लाख रुपये या अधिक होने की संभावना है। 5 जुलाई को कार की पेशकश होगी। इसमें कई शानदार फीचर्स मिलेंगे।

इनविक्टो के फीचर्स

कार की डिजाइन काफी हद्द तक Innova Hycross जैसी ही है। इसमें दो स्लेट क्रोम ग्रिल, चौड़े एयर डैम, बंपर पर माउंटेड एलईडी डीआरएल, एक अपडेटेड रियर प्रोफाइल और एक अलॉय व्हील सेट मिलता है। इसके अलावा नई कार कैप्टन सीट से लैस होगी। पार्किंग सेंसर के साथ-साथ 360 डिग्री कैमरा जोड़ा गया है। इसके अलावा एमपीवी वायरलेस चार्जर, फ्री स्टैन्डिंग इंफोटेन्मेंट सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग और पैनोरमिक सनरुफ जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

इंजन और पावरट्रेन

कहा जा रहा है कि नई Invicto मार्केट में इनोवा हाइक्रॉस जैसे पावरस्ट्रेन के साथ एंट्री लेगी। इसमें 2.0 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 171 hp पावर और 205 Nm पीक टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम होगा। साथ में 183 hp पावर आउटपुट उत्पन्न करने वाला 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews