भारत में Hyundai Creta इलेक्ट्रिक की बुकिंग शुरू, 17 जनवरी को होगी लॉन्च, खरीदने से पहले जान लें 5 खास बातें 

हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की बुकिंग जारी है। यह कई खास फीचर्स के साथ आती है। मार्केट में टाटा Curvv ईवी को टक्कर देगी। आइए जानें कार को क्या खास बनाता है?
Hyundai Creta Electric

Hyundai Creta Electric: हुंडई ने भारत में अपनी नई और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक एसयूवी को पेश करने का ऐलान कर दिया है। नई हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक 17 जनवरी को इंडियन मार्केट में लॉन्च होगी। इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। ग्राहक मात्र 25,000 रुपये में कार बुक कर सकते है। हालांकि संभावित कीमत 17 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के 8 मोनोटोन और 2 डुअल टोन कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे। यह 4 ब्रॉड वेरिएन्ट में आएगी, इसमें एग्जीक्यूटिव, प्रीमियम, एक्सिलेंस और स्मार्ट शमिल हैं। हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक मार्केट में टाटा Curvv ईवी, मारुति ई विटारा, महिंद्रा बीई 6 और एमजी ZS ईवी को टक्कर दे सकती है।

बैटरी पैक और रेंज (Hyundai Creta Features)

एसयूवी के दो बैटरी ऑप्शन मिलेंगे, इसमें 42kWh और 51.4 kWh बैटरी पैक शामिल हैं। 42kWh का ARAI रेटेड रेंज 390 किलोमीटर और 51.4kWh का रेंज 473 किलोमीटर होगा। छोटी बैटरी के लिए टॉप स्पेक एक्सिलेंस वेरिएन्ट उपलब्ध नहीं होगा। ई मोटर से जुड़ी कोई भी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। डीसी चार्जर का ऑप्शन भी मिलता है, जो बैटरी को 58 मिनट में 80% तक रिचार्ज करता है।

Hyundai Creta Electric

इलेक्ट्रिक से जुड़ी खास बातें (Hyundai New Electric Car)

  • दाहिने क्लोज़्ड ग्रिल में एक्टिव एयर फ़्लैप्स दिए गए हैं, जो कार में एयरफ़्लो को मैनेज करता है। कूलिंग को भी सुधारता है।
  • इसका शिफ्ट बाय वायर सिस्टम गियर को आसानी से शिफ्ट करने में मदद करता है।
  • इसमें डिजिटल की फीचर भी दिया गया है, इसके जरिए यूजर्स स्मार्टफोन के जरिए कार को लॉक या अनलॉक कर पाएंगे। यह स्मार्टवॉच से भी कनेक्ट हो सकता है।
  • एसयूवी में फोर्ड एफ-150 जैसा व्हीकल टू लोड फीचर भी मिलता है। यह लैपटॉप और अन्य डिवाइस के लिए पावर सोर्स बन सकता है।
  • कहा जा रहा है 7.9 सेकंड में 0 से 100 km/hr की रफ्तार पकड़ सकती है। 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS भी दिया गया है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews