10 लाख तक की रेंज में आती हैं ये शानदार इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ, जो देती हैं 421 किलोमीटर तक की बैटरी बैकअप!

यदि आप भी कम बजट में एक अच्छी इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं तो 10 लाख तक की रेंज में आने वाली इन इलेक्ट्रिक कारों को आप अपनी लिस्ट में जरूर रख सकते हैं।
10 लाख तक की रेंज में आती हैं ये शानदार इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ, जो देती हैं 421 किलोमीटर तक की रेंज!

देश में आजकल इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड बढ़ती ही जा रही है। पिछले फाइनेंशियल ईयर 2024-25 में भारत में लगभग 1 लाख इलेक्ट्रिक कारें बेची गईं, जो कि उससे पहले वाले वित्तीय वर्ष से 18.2 प्रतिशत अधिक है। देश में प्राइवेट और कमर्शियल यूज के लिए इलेक्ट्रिक कारें बेची जा रही हैं, जिनमें से एक बड़ा हिस्सा बजट फ्रेंडली इलेक्ट्रिक कारों का भी है।

आजकल हर मिडिल क्लास व्यक्ति एक ऐसी कार खरीदना चाहता है जो कम कीमत में आए और उनकी जेब पर भारी भी न पड़े। हम आपके लिए तीन ऐसी इलेक्ट्रिक कारें चुनकर लाए हैं जो 10 लाख से भी कम कीमत में तो आती हैं, लेकिन इसके साथ ही उनमें बेहतर फीचर्स और रेंज भी देखने को मिलती है। अगर आप एक सस्ती EV खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आप इन कारों को एक बार जरूर देखें।

MG Comet EV

फिलहाल की स्थिति में यह भारत की सबसे सस्ती EV बताई जाती है, जिसकी कीमत मात्र ₹5,00,000 से शुरू हो जाती है। अगर इस गाड़ी की रेंज की बात की जाए तो एक बार फुल चार्ज होने पर यह 230 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। कंपनी ने इस गाड़ी को बैटरी-एज़-ए-सर्विस के तौर पर उतारा है, इसका मतलब है कि आपको बैटरी के लिए एक सब्सक्रिप्शन या मेंबरशिप लेना होगा। इसके साथ ही आपको इस गाड़ी के अलग-अलग वेरिएंट भी देखने को मिलेंगे। इसमें 17.3 किलोवाट की बैटरी दी गई है। इस EV में एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले, टच स्क्रीन, ड्यूल एयरबैग और रिवर्स कैमरा जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं।

Tata Tiago EV

यह भारत की सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारों में से एक है जो कम कीमत में टाटा मोटर्स के भरोसे के साथ आती है। इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस ₹8 लाख रुपये से शुरू होती है। यदि इस कार की बैटरी के बारे में बात की जाए तो इसमें 19.2 किलोवाट और 24 किलोवाट बैटरी के दो ऑप्शंस मिलते हैं। इस कार के टॉप मॉडल की रेंज 293 किलोमीटर बताई जाती है, जो कि एक बार फुल चार्ज होने पर मिलती है। इसके साथ ही इसमें एक 7 इंच का टच स्क्रीन, हरमन साउंड सिस्टम, ड्यूल एयरबैग और ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Tata Punch EV

यह एक प्रीमियम EV SUV है, जो मॉडर्न डिज़ाइन के साथ आती है। इस SUV को NCAP से 5 स्टार रेटिंग भी मिल चुकी है। इस कार की कीमत लगभग 10 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। यदि इस कार के टॉप मॉडल की बात की जाए तो वह 421 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है। अगर इसके फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में 360 डिग्री का कैमरा, वेंटिलेटेड सीट्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ और 10.5 इंच का टच स्क्रीन जैसे प्रीमियम फीचर देखने को मिलते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews