भारत में लोटस की एंट्री, 9 नवंबर को लॉन्च होगी 2 नई स्पोर्ट्स कार, लिस्ट में एक EV भी शामिल, यहाँ जानें डीटेल

lotus cars

Automobile News: ब्रिटिश स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी Lotus भारत में डेब्यू करने जा रहा है। जिसके लिए 9 नवंबर की तारीख भी कन्फर्म हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक भारत में ब्रांड की दो कारें लॉन्च होंगी, जिसमें Emira Sportscar और Electra एसयूवी शामिल हैं। लोटस इलेक्ट्रा एसयूवी एक इलेक्ट्रिक व्हीकल है। दोनों ही कारों की बिक्री भारतीय बाजार में सीबीयू के जरिए होगी। आने वाले कुछ दिनों में बुकिंग और डिलीवरी भी शुरू होगी। वाहनों के नाम को लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

लोटस इलेक्ट्रा

इस इलेक्ट्रिक कार की डिजाइन किसी को भी आकर्षित कर सकती है। यह ब्रांड के फ्यूचर का संकेत भी देती है। ऑल इलेक्ट्रिक के तीन वेरिएन्ट मिल सकते हैं, जिसमें इलेक्ट्रा (611 hp), इलेक्ट्रा एस (611 hp) और इलेक्ट्रा आर (918 hp) शामिल हैं। एसयूवी 109kWh बैटरी के साथ आती है, जो 800V सिस्टम पर आधारित है और 350kW यूनिट से चार्ज होता है। इसमें आरामदायक और स्पैशियस कैबिन मिलता है। यह एक बार चार्ज होने पर 600 किलोमीटर तक का रेंज देने में सक्षम है। कार की कीमत 2.5 करोड़ से लेर 3.1 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) है।

लोटस एमिरा

यह ब्रांड के हल्के स्पोर्ट्स कारों में से एक है। इसमें आकर्षक डिजाइन के साथ-साथ पावर और कम्फर्ट भी मिलता है। कार में Door पॉकेट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट्स, कप होल्डर और सेंट्रल टचस्क्रीन समेत कई लग्जरीयस फीचर्स मिलते हैं। स्पोर्ट्सकार के दो पावर वेरिएन्ट मिलते हैं: 2.0 लीटर 4-सिलेंडर एएमजी इंजन 365 hp पावर जनरेट करता है। वहीं 3.5 लीटर वी6 टोयोटा सोर्स यूनिट 406hp पावर जनरेट करता है। साथ में 8-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसकी कीमत 2.5 करोड़ से लेकर 3 करोड़ रुपये 9 (एक्स शोरूम) हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews