लॉन्च से सामने आया BMW i5 का फर्स्ट लुक, ग्लोबल डेब्यू कल, खास होगी डिजाइन, ऐसे होंगे फीचर्स

लॉन्च से सामने आया BMW i5 का फर्स्ट लुक, ग्लोबल डेब्यू कल, खास होगी डिजाइन, ऐसे होंगे फीचर्स

Automobile News: जर्मन कार निर्माता कंपनी बीएमडबल्यू अपनी नई ऑल-इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी नए BMW i5 इलेक्ट्रिक Sedan की पेशकश 24 मई यानि कल करेगी। भारत में इसकी पेशकश LWB वर्ज़न में होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। डेब्यू से पहले नए इलेक्ट्रिक सेडान का फर्स्ट लुक लीक हो चुका है। सोशल मीडिया पर कार की तस्वीरें वायरल हो रही है। इसकी डिजाइन काफी हद्द तक अपकमिंग 8-जनरेशन 5 सीरीज से मिलती-जुलती है।

बीएमडबल्यू के नए इलेक्ट्रिक कार में कई नए और शानदार फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें i4 की तरह ही रिडिजाइन्ड ग्रिल देखने को मिल सकता है। साथ में नए अपग्रेडेड Door हैंडल्स और नए 7-स्पोक अलॉय व्हील्स कंपनी जोड़ सकती है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में सिंगल सेट हेडलाइट्स मिलेगी।

नए i5 में 80 kWh बैटरी और सिंगल रियर मोटर को लैस किया गया है, जो 335hp पॉवर और 430Nm पीक टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम होगा। वहीं यह सिंगल चार्ज नें 563 किलोमीटर WLTP रेंज देने की क्षमता रखता है।

कार इंटीरियर भी बेहद खास होगा। नए i5 में 1.23 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम मिलता है, ऐसे सिस्टम को i7 और iX मॉडल में देखा जा चुका है। सेंट्रल डिस्प्ले में क्लाइमेट कंट्रोल Elements मौजूद होंगे। साथ में सेफ़्टी अलर्ट्स और कॉल नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। वहीं इसका कैबिन नए i7 से प्रेरित हो सकता है। कहा जा रहा है कि कार नए iDrive 8.5 ऑपेरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews