भारत में आ गई Harley Davidson की सबसे सस्ती बाइक, 3 अगस्त तक बुकिंग का मौका, जानें कीमत

भारत में आ गई Harley Davidson की सबसे सस्ती बाइक, 3 अगस्त तक बुकिंग का मौका, जानें कीमत

Automobile News: हाल ही में हीरो मोटरकॉर्प और हार्ले-डेविडसन ने अपनी नई बाइक Harley Davidson X440 को भारत में लॉन्च कर दी है। बुकिंग भी जारी है। बाइक को काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। 3 अगस्त तक ग्राहक मोटरसाइकिल की बुकिंग करा सकते हैं। सितंबर में प्री-बुक्ड ग्राहकों के लिए टेस्ट राइड की शुरुआत होगी। वहीं अक्टूबर में इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी। इस बात की जानकारी Hero Motocorp ने दी है।

नई हार्ले डेविडसन एक्स440 के डिमांड को लेकर हीरो मोटरकॉर्प के सीईओ ने कहा, “Harley Davidson X440 की पूछताछ और बुकिंग की बढ़ती आमद को देखकर बहुत खुशी हो रही है। बुकिंग की मात्र हमारी उम्मीद से अधिक रही। हम ऐसे पॉइंट पर पहुँच चुके हैं कि जहां हमने बाइक की बुकिंग को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।”

बता दें कि यह मेडइन इंडिया बाइक हीरो द्वारा निर्मित है। पहली बार दोनों कंपनियों के पार्टनरशिप में भारत में किसी मोटरसाइकिल को लॉन्च किया गया है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग नीमराना राजस्थान में हो रही है। हार्ले डेविडसन के तीन वेरिएन्ट उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत भी अलग है। डेनिम वेरिएन्ट की कीमत 2.29 लाख, Vivid मॉडल की कीमत 2.49 लाख और टॉप S-वेरिएन्ट की कीमत 2.69 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

बाइक 449cc सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन से लैस है, जो 6000 आरपीएम पर 27.37 PS और 4000 आरपीएम पर 38Nm टॉर्क जनरेट करता है। इच्छुक ग्राहक मात्र 5000 रुपये में इसकी बुकिंग कर सकते हैं। संभावनाएं है कि हार्ले डेविडसन की कीमत में कंपनी इजाफा कर सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews