आ रहा है हीरो का नया मैक्सी स्कूटर, कंपनी ने जारी किया टीजर, 7 नवंबर को होगा डेब्यू, 125सीसी इंजन से होगा लैस, जानें डीटेल

hero maxi scooter

Automobile News: हीरो अपने नए मैक्सी स्कूटर को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने Hero Xoom 125 जैसे लुक वाले स्कूटर का टीज़र जारी है, जिसका डेब्यू 7 नवंबर को EICMA ईवेंट में होगा। टीज़र में स्कूटर के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह ज़ूम 125 होगा। पोस्टर में स्कूटर के एलईडी हेडलाइट और एलईडी इन्डिकेटर को देखा जा सकता है।

नए स्कूटर के बारे में

हीरो के नया मैक्सी स्कूटर 125सीसी लिक्विड कूल्ड इंजन से लैस होगा। ब्रांड के पास इस लाइनअप में फिलहाल सिर्फ एक ही स्कूटर है, जो Liquid Cooled इंजन के साथ आता है। टीज़र में देखे गए स्कूटर का लुक ज़ूम 125 के पेटेंट जैसा दिखता है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि नया स्कूटर 14 इंच व्हील्स के साथ आ सकता है। फीचर्स को लेकर अब तक कोई अपडेट नहीं आई है। इसके कुछ स्पेसिफिकेशन मौजूदा Xoom 110 जैसा हो सकता है। बता दें कि इससे पहले कई 14 इंच व्हील्स वाले ज़ूम मॉडल को भारत में टेस्टिंग के दौरान किया जा चुका है।

नई बाइक होगी पेश

हीरो अपने Vida ब्रांड के अंतगर्त इलेक्ट्रिक डर्ट बाइक से भी पर्दा हटाने वाला है। टीज़र में सिल्लूटके साथ फ्लैट सीट, “Beaky” फ्रंट फेन्डर और वायर सपोक व्हील्स को देखा गया है। इससे जुड़ी कोई जानकारी भी अब तक सामने नहीं आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews