Honda Elevate से हट गया पर्दा, जुलाई में शुरू होगी बुकिंग, इन कंपनियों को देगी टक्कर, यहाँ जानें फीचर्स

Honda Elevate से हट गया पर्दा, जुलाई में शुरू होगी बुकिंग, इन कंपनियों को देगी टक्कर,  यहाँ जानें फीचर्स

Automobile News: होंडा ने अपनी नई माइक्रो एसयूवी का डेब्यू  ग्लोबल मार्केट में कर दिया है, जिसका नाम Honda Elevate है। लॉन्च से पहले ही यह कार काफी सुर्खियां बटोर चुका है। इसकी बूकिन जुलाई में शुरू होने वाली है। एसयूवी के कीमत का खुलासा अब तक नहीं हो पता है। नई होंडा एलीवेट की डिजाइन काफी आकर्षक है। इसमें “पॉवर और कॉन्फिडेन्स” की डिजाइन रेप्रिज़ेन्ट किया गया है। साथ ही कई नए और अपग्रेडेड फीचर्स के साथ आने वाली है।

कार में बड़ा ब्लैक रेडीएटर ग्रिल और चंकी फ्लैट फेस के साथ-साथ एक शार्प फ्रंट प्रोफाइल मिलता है। इंटीग्रेटेड एलईडी DRL के साथ फ्रंट में क्रिस्प हेडलाइंस और L आकार का एलईडी टेल लाइट्स कॉ भी जोड़ा गया है। होंडा एलीवेट में Dual-Tone अलॉय व्हील्स मिलता है। इसमें वायरलेस स्मार्टफोन इंटीग्रेशन टेक्नोलॉजी 10.25 इंच के टचसक्रिन इंफोटेन्मेंट सिस्टम के साथ मिलता है। ग्राउन्ड क्लीयरेन्स 220मिमी  है। इसके अलावा एसयूवी में 3-स्पोक स्टियरिंग व्हील और 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है।

इसके अलावा होंडा एलीवेट में कई सेफ़्टी फीचर्स भी जोड़े गए हैं। जिसमें ADAS, लेन कीप असिस्ट, एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, रोड डिपार्चर वार्निंग और ऑटोमैटिक हाई बीम असिस्ट शामिल हैं। एसयूवी में 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6600 आरपीएम पर 119 bhp पॉवर और 4300 आरपीएम पर 145Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। कंपनी ने इसमें 6-स्पीड मैनुअल भी जोड़ा है।

नई कार Hyundai Creta, एमजी Astor, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder और अन्य कई कारों को टक्कर देगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews