15 मार्च को लॉन्च होगी Honda की नई बाइक, देगी Hero Splendor को टक्कर, मिलेंगे शानदार फीचर्स

15 मार्च को लॉन्च होगी Honda की नई बाइक, देगी Hero Splendor को टक्कर, मिलेंगे शानदार फीचर्स

Automobile News: होंडा अपनी नई 100सीसी बाइक लॉन्च करने के लिए तैयार है। बहुत जल्द भारत में Honda की न्यू मोटरसाइकिल पेश होगी। जो मौजूदा हीरो स्पलेन्ड प्लस कॉ टक्कर दे सकती है। कंपनी ने एक वीडियो टीज़र जारी करते हुए इस बात की घोषणा कर दी है। बता दें कि स्पलेन्डर इस देश में सबसे अधिक बिकने वाले 100cc बाइक में से एक है। हालांकि अब तक इसके नाम और फीचर्स की घोषणा नहीं हुई है।

ऐसे होंगे बाइक के फीचर्स

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो होंडा की नई बाइक 100सीसी इंजन पर आधारित होगी, जो 8bhp पॉवर और 8Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम होगी। कहा जा रहा है कि नए मोटरसाइकिल का लुक और डिजाइन काफी हद्द तक होंडा शाइन से मिलता जुलता हो सकता हो। वहीं कॉन्वेंशनल डैश के साथ एलसीडी इंस्ट्रूमेंटेशन भी उपलब्ध हो सकता है। एलईडी डीआरएल और स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम जैसे फीचर्स की उम्मीद भी की जा रही है।

कीमत और लॉन्च की डेट

इसके फीचर्स को लेकर अभी भी कोई कन्फर्म डीटेल नहीं आई है। उम्मीद है कि बहुत जल्द कंपनी इससे जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट जारी करेगा। कहा जा रहा है कि इस बाइक की लॉन्चिंग भारतीय बाजारों में 15 मार्च को होगी। अब बात कीमत की करें तो अपने राइवल की तरह यह भी 73 हजार रुपये से लेकर 76 हजार रुपये के बीच में उपलब्ध होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews