Hyundai का डबल धमाका, Creta और Alcazar का एडवेंचर एडीशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियत

Hyundai का डबल धमाका, Creta और Alcazar का एडवेंचर एडीशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियत

Hyundai Creta And Alcazar Adventure Edition: हुंडई ने भारत में क्रेटा और अल्कजार का एडवेंचर एडीशन लॉन्च कर दिया है। दोनों ही एसयूवी में कई अपडेट्स और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। एडवेंचर एडीशन का लुक स्टैन्डर्ड मॉडल की तुलना में जरा हटके है। यह थोड़ा रग्ड है। वहीं नाम से फीचर्स का अंदाजा लगाया जा सकता है। दोनों ही एसयूवी आपको हुंडई एक्सटर की याद दिला सकते हैं। बता दें कि पहली बार Alcazar का नया एडीशन लाया गया है। हालांकि क्रेटा का नाइट एडीशन पहले से ही मार्केट में उपलब्ध है।

कीमत

अल्कजार एडवेंचर के 4 वेरिएंट्स उपबद्ध होंगे, जिनकी कीमत भी अलग होगी। प्लेटिनम AE पेट्रोल ट्रिम की कीमत 19,03,600 रुपये है DCT सिग्नेचर की कीमत 20,63,600 रुपये, प्लेटिनम AE  डीजल की कीमत 19,99,800 रुपये और AT सिग्नेचर की कीमत 21,23,500 रुपये है। वहीं क्रेटा एडवेंचर के 2 वेरिएन्ट लॉन्च किए गए हैं, MPi MT SX AE पेट्रोल की कीमत 15,17,000 रुपये और टॉप मॉडल की कीमत 17,89,400 रुपये है।

फीचर्स

क्रेटा और अल्कजार एडवेंचर एडीशन में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। जिसमें डैशकैम डुअल कैमरा के साथ, 3D डिजाइनर एडवेंचर मैट्स, रग्ड Door क्लैडिंग, स्पोर्टी मेटल पेडल्स, ब्लैक रूफ रेल्स, शार्क फिन एन्टीना, ब्लैक ORVM और 17 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील्स शामिल हैं। क्रेटा में बॉडी कलर्ड डोर हैंडल और काले रंग का C-पिलर गार्निश भी मिलता है। वहीं अल्कजार में टेलगेट गार्निश दिया गया है। दोनों ही कारें ऑफ-रोड मॉडल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews