Kawasaki Ninja 500 का फर्स्ट लुक सामने आया, भारत में जल्द होगी लॉन्च, मिलेंगे कई अपडेट्स, यहाँ जानें डिटेल

kawasaki ninja 500

Kawasaki Ninja 500: भारत में कावासाकी जल्द ही अपनी नई निंजा स्पोर्ट बाइक लॉन्च करने वाला है, जिसकी घोषणा ब्रांड ने सोशल मीडिया पर जारी करते हुए कर दी है। ईआईसीएमए 2023 ईवेंट में कावासाकी निंजा 500 की पेशकश हुई थी। यह मिडिल वेट रेंज में शामिल है। बाइक मार्केट में निंजा 400 की जगह लेने वाली है।

उपलब्धता, कीमत और राइवल

इसकी बिक्री भारत में सीबीयू के तहत होगी। बाइक की कीमत 5.4 लाख रुपये (एक्स शोरूम) हो सकती है। भारत में  यदि बाइक भारत में लॉन्च होती है तो इसका मुकाबला Aprilla आरएस 457, यामाहा R3 और केटीएम आरसी 390 से होगा।

डिजाइन और फीचर्स

निंजा 500 में एक टेलीस्कोपिक फोर्क और रियर में एक मोनोशॉक, दोनों ही एंड पर में डिस्क ब्रेक, टीएफ़टी डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल, एक यूएसबीसी चार्जिंग पोर्ट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी समेत कई फीचर्स मिलते हैं। यह डुएल चैनल एबीएस और के साथ आती है। इसकी डिजाइन काफी हद तक निंजा ZX-6R और निंजा ZX-10R से प्रेरित है। नए ट्विन एलईडी हेडलैंप्स स्प्लिट सीट्स दिए गए हैं।

पावरट्रेन

स्पोर्ट बाइक को 451 सीसी पैरेलल ट्विन लिक्विड कूल्ड इंजन से लैस किया गया है। इसमें इसमें 58.6mm स्ट्रोक और 70mm बॉर  मिलता है। बड़ा स्ट्रोक मोटर को अधिक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम बनाता है। बाइक 6000 आरपीएम पर 42.6Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह 9000 आरपीएम पर 45 बीएचपी पावर जेनरेट करती है। साथ में स्किप एंड एसिस्ट क्लच और एक 6 स्पीड गियर बॉक्स भी जोड़ा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews