कावासाकी ला रहा है हाइड्रोजन से चलने वाली दुनिया की पहली बाइक, सामने आई झलक, लुक देख हार बैठेंगे दिल

Kawasaki Hydrogen Bike

Kawasaki Hydrogen Engine Bike: अपने स्पोर्ट्बाइक के लिए प्रसिद्ध कंपनी कावासाकी हाइड्रोजन इंजन पर आधारित स्पोर्टबाइक लाने की तैयारी में जुटा है। हाल में जापान के एक ईवेंट में इसके प्रोटोटाइप का खुलासा भी हो चुका है। बता दें कि इससे पहले सुजुकी ने Burgman Hydrogen स्कूटर के कॉन्सेप्ट का खुलासा किया था।

Kawasaki Hydrogen Engine Bike

कब तक लॉन्च होगी बाइक?

कावासाकी के इस बाइक का निर्माण HySE प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा। इस प्रोजेक्ट से यामाहा और अन्य कंपनी भी जुड़ी हुई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कावासाकी दुनिया की पहली हाइड्रोजन इंजन बेस्ड बाइक लॉन्च कर सकता है। इससे 2030 तक पर्दा सकता है। हालांकि अब तक इसका प्रोडक्शन शुरू महि हुआ है। यह मॉडल ब्रांड के मौजूदा H2 मॉडल पर आधारित होगा। जल्द ही इसकी टेस्टिंग शुरू हो सकती है। पावरट्रेन और स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई खुलासा ब्रांड ने नहीं किया है।

Kawasaki Hydrogen Engine Bike

बाइक का डिजाइन और लुक

हाइड्रोजन पॉवर्ड बाइक का इंजन एक सामान्य जीवाश्म-ईंधन इंजन (Fossil Fuel Engine) जैसा ही डिजाइन किया गया है। यह चंकी और Bulky डिजाइन के साथ आता है। एलईडी प्रोजेक्टर के चारों तरफ “H” आकार के एलईडी DRLs मिलते हैं। बड़े विंग मिरर के साथ एक लॉंग विंडस्क्रीन को प्रोटोटाइप में देखा जा रहा है। एलईडी टेल लाइट बैक में दिए गए हैं। इसके बैक के पैनियर्स को एक्स्ट्रा हाइड्रोजन कनस्तर रखने के लिए डिजाइन किया गया है। प्रोडक्शन फेज में बाइक के लुक में बदलाव भी हो सकते हैं। मार्केट में हाइड्रोजन फ्यूल पर आधारित बाइक के आने के पेट्रोल-डीजल की खपत कम होगी, जो प्रदूषण को कम करने में सहायक होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews