Kia की नई 6-सीटर MPV भारत में लॉन्च, Maruti Ertiga को देगी टक्कर, मिलेंगे कई खास फीचर्स, इतनी है कीमत

Kia की नई 6-सीटर MPV भारत में लॉन्च, Maruti Ertiga को देगी टक्कर, मिलेंगे कई खास फीचर्स, इतनी है कीमत

Automobile News: साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी किआ ने अपनी नई 6-सीटर एमपीवी लॉन्च कर दी है। यहाँ बात Kia Carens X-Line की हो रही है, जो कई नए अपडेट्स के साथ आती है। इसकी शुरुआती कीमत 18.94 लाख रुपये है। अलग-अलग वेरिएन्ट के हिसाब कीमत भी निर्धारित की गई है। इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर में बदलाव देखने को मिलेंगे। ट्यूर्बो पेट्रोल डीसीटी की कीमत 18.94 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। वहीं डीजल एटी का प्राइस 19.44 लाख रुपये है। पिछले मॉडल लग्जरी प्लस से दोनों वेरिएन्ट की कीमत 40-40 हजार रुपये ज्यादा है।

डिजाइन और फीचर्स

बम्पर पर ग्लॉस ब्लैक और आउटसाइड मिरर कार को स्पोर्टी लुक देता है। साथ ही यह एक्स्क्लूसिव मैट ग्रैफाइट कलर शैड के साथ आती है। इसके टेलगेट में X-Line लोगो दिया गया है। वहीं इंटीरियर डुअल टोन ब्लैक/ग्रीन थीम के साथ आता है। ब्लैक रुफ लाइनर एमपीवी को अलग लुक देने में मदद करता है। इसके अलावा सीट्स में ऑरेंज दी गई है। कॉस्मेटिक्स में भी बदलाव किया गया है। इसमें सेल्टॉस की तरह ही 10.25 इंच फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है। इसमें 8 स्पीकर बॉस साउन्ड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग, इलेक्ट्रिक सनरुफ, एयर प्युरीफायर, एंड्रॉयड ऑटो प्ले, 6 एयरबैग्स, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, टायर प्रेषण मॉनिटरिंग कंट्रोल और अन्य कई फीचर्स मिलते हैं।

इंजन और राइवल

इसमें 2 इंजन ऑप्शन मिलते हैं। एक 160पीएस 1.5 लीटर ट्यूर्बो पेट्रोल इंजन और दूसरा 116पीएस 1.5 लीटर डीजल इंजन मिलता है। Kia Carens X-Line मार्केट में मौजूद कई वाहनों को टक्कर देगी। इस लिस्ट में Maruti Ertiga , Toyota Innova Hycross, Mahindra Marazzo इत्यादि शामिल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews