भारत में जल्द होगी नई किआ क्लैविस एसयूवी की एंट्री, लॉन्च से पहली आई नजर, जानें कार से जुड़ी खास बातें

kia clavis suv

Automobile News: किआ अपनी नई एसयूवी भारत में जल्द लॉन्च कर सकती है, इसका नाम “Kia Clavis SUV” है। इसे हाल में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। कार से जुड़ी कई जानकारी भी सामने आ चुकी है। इसे किआ Sonet और Seltos के बीच रखा गया है। इसी डिजाइन और लुक आपको Kia Soul Crossover की याद दिला सकता है। टेस्टिंग के दौरान इसे स्लैब साइडेड दरवाजे और ग्लासहाउस के साथ देखा गया है।

डिजाइन और पावरट्रेन

रिपोर्ट के मुताबिक किआ क्लैविस एसयूवी में दो इंजन ऑप्शन मिलेंगे- इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड। इसमें वर्टिकली अरेंज्ड हेडलैम्पस और DRLs मिलेंगे, जो इसे और भी बोल्ड भी लुक मिलेगा। बैक डिजाइन काफी हद्द तक किआ EV9 एसयूवी जैसा होगा। वर्टिकल टेललाइट और हॉरिजॉन्टल लाइट बार देखने को मिल सकते हैं।

फीचर्स

फीचर्स कि बात करें तो कार में एक पैनोरैमिक सनरुफ, 360 डिग्री कैमरा सिस्टम, 6 एयरबैग्स, पार्किंग सेंसर और 4-व्हील डिस्क ब्रेक मिल सकता है। इसके अलावा सेफ़्टी के लिए ADAS मिलने कि भी संभावना है।

कब लॉन्च होगी एसयूवी?

इस साल के अंत तक कार ग्लोबल मार्केट में डेब्यू कर सकती है। भारत में इसकी पेशकश वर्ष 2025 तक होगी। कंपनी मार्केट में इसे 1लाख यूनिट्स को उतार सकती है। हालांकि इस संबंध कोई बबही आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत में अगले साल किआ कार्निवल एमपीवी और किआ ईवी9 भी दस्तक देने वाली है। कीमत को लेकर अब तक कोई अपडेट नहीं आई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews