लॉन्च से पहले सामने आया Kia Seltos Facelift का डिजाइन, फीचर्स भी लीक, जल्द होगी भारत में पेशकश

लॉन्च से पहले सामने आया Kia Seltos Facelift का डिजाइन, फीचर्स भी लीक, जल्द होगी भारत में पेशकश

Automobile News: नई Kia Seltos Facelift जल्द ही भारतीय बाजारों दस्तक देने वाली है। इससे पहले कार के एक्सटिरियर डिजाइन से पर्दा हट चुका है। नई एसयूवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है। इतना ही नहीं इसकी अनऑफिशियल बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

कार में सबसे बड़ा बड़ा अपडेट इसके इंटीरियर में देखने को मिल सकता है। सेल्टॉस  में ट्विन स्क्रीन लेआउट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेन्मेंट सिस्टम दिया गया है। इसे एगरेसीव रियर बंपर, हाई -माउंटटेड स्टॉप लैंप वाला एक्सटेन्डेड रुफ स्पॉइलर, रुफ रेल्स, अपग्रेडेड एलईडी टेल लैम्पस और शार्प टीन अंटेना के साथ स्पॉट किया गया है। फ्रंट में एलईडी डीआरएल दिया गया है। नए एसयूवी में डुअल स्क्रीन सेटअप, डुअल क्लाइमेट जॉन कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, एम्बिएन्ट लाइटिंग, पैनरैमिक सनरुफ, 360 डिग्री कैमरा और ADAS टेक्नोलॉजी मिल सकती है।

सेल्टॉस फेसलिफ्ट में मौजूद मॉडल की तरह ही पावरट्रेन रहेगा। कंपनी इसमें 1.5 लीटर ट्यूर्बो पेट्रोल इंजन जोड़ सकती है। कार की कीमत को लेकर अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। यह भारत में जुलाई 2023 में लॉन्च हो सकती है। नई Seltos Facelift मार्केट में मारुति सुजुकी ग्रांड विटारा, टोयोटा अर्बन क्रूजर हायरडर और हुंडई क्रेटा को टक्कर देगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews