आ रही है Kia Sonet Facelift, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, मिलेंगे 5 नए फीचर्स, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

आ रही है Kia Sonet Facelift, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, मिलेंगे 5 नए फीचर्स, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर

Automobile News: अगले साल तक Kia Sonet Facelift ऑटोमोबाइल मार्केट में एंट्री ले सकती है। इसे टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट किया जा चुका है। जिसके कारण डिजाइन और फीचर्स का खुलासा भी हो चुका है। कार में कई नए फीचर्स और अपडेट्स मिलने वाले हैं। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानें नए किआ सॉनेट में क्या नया मिलने वाला है:-

मिलेंगे नए सेफ़्टी फीचर्स

सेफ़्टी के लिए कार में Venue जैसा ही ADAS सूट मिलने की संभावना है। जिसमें ड्राइवर को अटेन्शन अलर्ट, फॉरवर्ड कॉलिजन अवॉइडेन्स, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीपिंग असिस्ट और अन्य कई सुविधाएं शामिल है।

कैमरा सिस्टम में मिलेगा अपडेट

नए सॉनेट फेसलिफ्ट में 360 डिग्री कैमरा सिस्टम मिलेगा। बता दें कि मौजूदा मॉडल में केवल रियर पार्किंग कैमरा मिलता है। जिससे ग्राहकों को पार्किंग के दौरान कम परेशानी होगी।

फुली डिजिटल यूनिट से लैस होगी एसयूवी

सॉनेट के फेसलिफ्ट मॉडल में अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिल सकता है। यह फुली डिजिटल यूनिट से लैस होगा। इसमें सेलटॉस जैसा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है।

बैटरी सेफ़्टी सूट में अपडेट

बैटरी सेफ़्टी सूट में भी अपडेट किया गया है। फेसलिफ्ट मॉडल में 6 एयरबैग्स मिल सकते हैं। कार को फ्रंट पार्किंग सेंसर के साथ देखा गया है।

एलईडी टेल लैंप में क्या होगा नया?

एसयूवी में सेल्टॉस जैसा ही वर्टिकली स्टैक्ड टेल लैंपस् देखने को मिल सकते हैं। इसे प्रीमियम लुक देने के लिए प्रकाशित स्ट्रिप भी जोड़ा जा सकता है।

संभावित कीमत और राइवल

अफवाहें हैं कि नई किआ सॉनेट फेसलिफ्ट अगले साल मार्च-अप्रैल में लॉन्च होगी। इसकी संभावित कीमत 8 लाख रुपये तक है। एसयूवी मार्केट में Tata Nexon 2023 को टक्कर दे सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews