आ रही है Lamborghini की पहली इलेक्ट्रिक कार, डिजाइन बना देगा आपको दीवाना, कॉन्सेप्ट से हट गया पर्दा 

आ रही है Lamborghini की पहली इलेक्ट्रिक कार, डिजाइन बना देगा आपको दीवाना, कॉन्सेप्ट से हट गया पर्दा 

Automobile News: लग्जरी कार निर्माता कंपनी लेम्बोर्गिनी ईवी सेगमेंट में एंट्री लेने के लिए तैयार है। Lamborghini Lanzador के कॉन्सेप्ट से पर्दा हट चुका है, यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है। कार में 4 दरवाजें मिलते हैं। सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। सभी मॉडल की कार ईवी कार का डिजाइन भी काफी आकर्षक है।

लेम्बोर्गिनी लैंजाडोर में 2+ सीट्स और 23 इंच अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसकी स्टाइलिंग एसयूवी Urus और Sian के बीच में है। इटालियन ऑटोमेकर ब्रांड ने इसमें पावरफुल बैटरी पैक और हाई पावर इलेक्ट्रिक मोटर दिया है। साथ में ई-टॉर्क वेक्टरिंग की सुविधा भी मिलती है। कंपनी ने दावा किया है कि कार में पीक पावर आउटपुटत 1 मेगावाट से अधिक होगा, जो करीब 1340bhp पावर जनरेट करने में सक्षम होगा।

Lamborghini का कहना है कि उसे हाई परफॉमेंस फुल इलेक्ट्रिफाइड कार को पेश करने में 2 साल का समय लगा। कार भले की उरूस एसयूवी से ग्राउन्ड क्लियरेन्स में कम होगी, लेकिन हुराकेन और रेवुएल्टो से अधिक दैनिक उपयोग के लायक होगी। इसमें कुछ रेट्रो स्टाइलिंग एलीमेंट्स भी सकते हैं। नए लेम्बोर्गिनी लैंजाडोर का उत्पादन वर्ष 2028 से शुरू होगा। मार्केट में यह Porsche 911 EV को टक्कर दे सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews