आ रही है Lamborghini की पहली इलेक्ट्रिक कार, 2028 में होगा डेब्यू, जानें डीटेल

आ रही है Lamborghini की पहली इलेक्ट्रिक कार, 2028 में होगा डेब्यू, जानें डीटेल

File Pic.

Automobile News: लग्जरी कार निर्माता कंपनी Lamborghini अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) को लाने की तैयारी में जुटी हुई है। वर्ष 2028 में कार का डेब्यू का हो सकता है। कंपनी ने दावा किया है कि कार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होगी। साथ ही यह 2+2 टूरर होगी। बता दें कि इटली कि सुपरकार निर्माता कंपनी ने 2021 में ही इलेक्ट्रिक कार की घोषणा कर दी थी। अब पूरा प्लान भी सामने आ चुका है। हालांकि फीचर्स और एपेसिफिकेशन को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

कंपनी ने सीईओ ने पहले ही संकेत दिए थे कि कार लेम्बॉर्गिनी प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित नहीं होगी। इसका निर्माण फॉक्सवैगन ग्रुप के सहयोग से हो सकता है। बता दें कि ऑडी क्यू8, पोर्श केयेन और फॉक्सवैगन टॉरेग का निर्माण इस प्लेटफ़ॉर्म पर हो चुका है। वहीं नई ईवी अन्य स्पोर्ट्स कारों की तुलना में अधिक ग्राउन्ड क्लियरेन्स के साथ आ सकती है। यह क्रॉसओवर नहीं होगी, लेकिन हुराकेन और रेवुएल्टो के मुकाबले अधिक दैनिक उपलोग के लायक हो सकती है।

कंपनी इन दिनों में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन पर खास ध्यान दे रही है। साथ ही ग्रीन पावरट्रेन टेक्नोलॉजी में भी निवेश कर रही। उम्मीदव है कि नई इलेक्ट्रिक कार नए और खास इंजन के साथ दस्तक देगी। इसकी पेशकश 2+2 टूरर के रूप में होगी। बॉडी और स्टाइल में कुछ नया देखने को मिल सकता है। अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार पोर्श 911 EV को टक्कर दे सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews