आ रही है नई Mahindra Bolero Electric, कंपनी ने कर दिया कन्फर्म, जानें कब होगी पेशकश

आ रही है नई Mahindra Bolero Electric, कंपनी ने कर दिया कन्फर्म, जानें कब होगी पेशकश

Autmobile News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महिंद्रा ने अपनी नई एसयूवी “Thar.e” से पर्दा हटा दिया है। इसके साथ कंपनी ने नई Mahindra Bolero Electric को कन्फर्म कर दिया है। इसके अलावा Scorpio N-पीकअप की घोषणा भी हो चुकी है।

प्लेटफॉर्म के बारे में

Bolero .e नए लोगो और नए अपडेट्स के साथ बाजारों नें एंट्री लेगी। बोलेरो ईवी में RWD सेटअप मिलेगा। कहा जा रहा है कि ऑफ-रोड एसयूवी INGLO प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित होगी। बता दें कि इलेक्ट्रिक थार भी इसी प्लेटफ़ॉर्म पर निर्मित है।

लॉन्च टाइमलाइन

मार्केट में इलेक्ट्रिक बोलेरो आने के बाद में इसका पेट्रोल और डीजल वेरिएन्ट बिकेगा। लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी है। इलेक्ट्रिक थार समेत चार अन्य ईवी एसयूवी की लॉन्चिंग वर्ष 2024 में होने वाली है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी वर्ष 2027 तक बोलेरो ईवी से भी पर्दा हटा सकता है। कंपनी बोलेरो Neo को इलेक्ट्रिफाइ करने की तैयारी में है।

बैटरी पैक और फीचर

बोलेरो ईवी में 78kWh बैटरी पैक 400 किलोमीटर रेंज के साथ मिलने की संभावना है। साथ में ए.आर रहमान द्वारा निर्मित साउन्ड्स इसमें मिल सकते हैं। एसयूवी के कॉन्सेप्ट और डिजाइन को लेकर कंपनी ने कोई भी जानकारी साझा नहीं की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews