Mahindra Thar Electric आ रही है मचाने धमाल, कंपनी ने कर दिया कन्फर्म, जारी किया नया टीजर, पढ़ें पूरी खबर 

Mahindra Thar Electric आ रही है मचाने धमाल, कंपनी ने कर दिया कन्फर्म, जारी किया नया टीजर, पढ़ें पूरी खबर 

Automobile News: नई महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक जल्द ही दस्तक देने वाली है। कुछ दिन पहले ही Mahindra Thar Electric का कॉन्सेप्ट सामने आया था। अब कम्पनी ने आधिकारिक तौर पर टीजर भी जारी कर दिया है। 15 अगस्त को साउथ अफ्रीका के कैपटाउन में अयोजित एक इवेंट में एसयूवी का डेब्यू होने वाला है। टीजर के जरिए वाहन से जुड़ी कई जानकारी सामने आ चुकी है। बैक में नए प्रकार के  हेडलाइट को देखा जा सकता है।  इसके नाम का भी खुलासा कंपनी ने कर दिया है, इसका नाम Thar.e  होगा।

थार इलेक्ट्रिक में मिलेंगे कई नए फीचर्स

कम्पनी ने टीजर में थार इलेक्ट्रिक को Thar का पुनर्जन्म अवतार बताया है। कहा जा रहा है कि एसयूवी कई नए फीचर्स के साथ मार्केट में दस्तक देगी, जिसमें से एक क्रैब स्टियर कैपेबिलिटी हैं।  इसका मतलब यह है कि थार इलेक्ट्रिक के चारों पहिए  45 डिग्री एंगल से मुड़ने में सक्षम होंगे।

 कब लॉन्च होगी एसयूवी?

रिपोर्ट के मुताबिक नई थार इलेक्ट्रिक एसयूवी का निर्माण ऑल न्यू प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। कहा जा रहा है कि  यह फ्रेम एसयूवी के तौर निर्मित होगी। एसयूवी के लॉन्च को लेकर कोई भी तारीख तक घोषित नहीं की गई है। कंपनी वर्तमान में  अपने कई वाहनों पर काम कर रही है। इसमें XUV700 और BE रेंज का एसयूवी शामिल है। वर्ष 2025 तक Thar Electric लॉन्च हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews