Maruti Suzuki की नई कार लॉन्च, 5 लाख से कम है कीमत, खरीदने से पहले जान लें ये खास बातें

Maruti Suzuki की नई कार लॉन्च, 5 लाख से कम है कीमत, खरीदने से पहले जान लें ये खास बातें

Automobile News: मारुति सुजुकी ने भारत में अपनी कार लॉन्च कर दी है। जिसकी शुरुआती कीमत 4.80 लाख रुपये हैं। यहाँ बात Maruti Suzuki Tour H1 की हो रही है। इसके विशेषकर फ्लीट खरीददारों के लिए डिजाइन किया गया है, जिसका इस्तेमाल कमर्शियल वाहन के तौर पर किया जा सकेगा।

नई मारुति सुजुकी टूर एच1 के दो इंजन विकल्प मिलते हैं, जिसमें पेट्रोल और CNG दोनों शामिल हैं और दोनों ही कीमत भी अलग-अलग है। जहां पेट्रोल वेरिएन्ट की कीमत 4.80 लाख रुपये हैं। वहीं CNG मॉडल की कीमत 5.70 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

कार के तीन कलर वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे, जिसमें मैटेलिक सिल्की सिल्वर, आर्कटिक व्हाइट और मैटेलिक ग्रेनाइट ग्रे शामिल हैं। यह कंपनी के किफायती मॉडल Alto K10 पर आधारित है। इसकी डिजाइन और कुछ फीचर्स भी ऑल्टो के10 से मिलते-जुलते हैं।

टूर एच1 में पेट्रोल के-सीरीज 1.0 लीटर कैपेसिटी वाला डुअल वीवीटी इंजन जोड़ा गया है, जो 65bhp पॉवर और 89Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। वहीं सीएनजी वेरिएन्ट 55.9bhp पॉवर और 82.1Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

कार में प्री टेन्शनर, डुअल एयरबैग, फ्रंट सीट बेल्ट, फोर्स लिमिटर, इंजन इमोबिलाइजर , सीट बेल्ट रिमाइंडर, एबीएस,  स्पीड लिमित्र, ईबीडी के साथ-साथ रिवर्स पार्किंग सेंसर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक Tour H1 पेट्रोल वेरिएन्ट 24.60 किलोमीटर प्रति लीटर और CNG मॉडल 34.46 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews