आ रही है नई Maruti Suzuki Engage, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स, नोट कर लें ये तारीख, जानें खास बातें

आ रही है नई Maruti Suzuki Engage, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स, नोट कर लें ये तारीख, जानें खास बातें

Automobile News: मारुति सुजुकी इस साल भारत में अपनी कार लॉन्च करने जा रही है। नई Maruti Suzuki Engage जल्द ही भारतीय बाजारों में दस्तक देने वाली है। नई 7-सीटर एमपीवी टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस पर आधारित है। मारुति सुजुकी ने टीज़र जारी करते हुए नई कार की लॉन्च भी कन्फर्म कर दी है, 7 जुलाई को इसकी पेशकश भारत में होगी। हालांकि कंपनी ने टीज़र में कार के नाम को लेकर कोई बात नहीं कही है।

टोयोटा और मारुति सुजुकी दोनों ही कंपनियो की पार्टनरशिप में बनी ये कार काफी खास होगी। इसमें इनोवा हाइक्रॉस के जैसा प्लेटफ़ॉर्म और हाइब्रिड पॉवरट्रेन मिलता है। नई इंगेज में कई नए फीचर्स भी मिलने वाले हैं। कार की बिक्री Nexa ब्रांड के अंतर्गत की जाएगी, जिसके पोर्टफोलियो में कंपनी के सबसे महंगे वाहन शामिल होते हैं।

नई मारुति सुजुकी इंगेज की डिजाइन और फीचर्स भी लीक हो चुके है। इंटीरियर की बात करें तो इनोवा हाइक्रॉस की तरह इसमें लाउन्ज़ कैबिन दिया गया है। इसमें थ्री डॉट एलईडी डीआरएल सिस्टम देखने को मिल सकता है। साथ में एडवांस ड्राइव सिस्टम (ADAS) मिलने की भी संभावना है। नई एमपीवी हनीकॉम्ब मैश पैटर्न और नए ग्रिल के साथ आयेगी। फ्रंट बंपर में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।

Engage में 2.0 लीटर 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन पॉवर के साथ बाजारों में दस्तक देगी। ट्रांसमिशन के लिए कार में सीवीटी ऑप्शन मिल सकता है। इसके अलावा कार में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ टीएनजीए 2.0 लीटर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है। कंपनी में इसमें स्ट्रॉंग हाइब्रिड पावरट्रेन का भी दावा किया है, जो 21.1 kmpl तक का माइलेज दे सकती है। इसकी कीमत इनोव हाइक्रॉस के बराबर हो सकती है, जिसकी शुरुआती कीमत वर्तमान में 18.55 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews