Mercedes Benz GLC भारत में लॉन्च होने को तैयार, तारीख कन्फर्म, BMW समेत इन कंपनियों को देगी टक्कर

Mercedes Benz GLC भारत में लॉन्च होने को तैयार, तारीख कन्फर्म, BMW समेत इन कंपनियों को देगी टक्कर

Automobile News: मर्सिडीज भारत में अपनी नई कार लॉन्च करने जा रही है, जिसका नाम Mercedes Benz GLC है। 9 अगस्त को इसकी लॉन्चिंग भारतीय बाजारों के लिए होगी। ग्राहक 1.5 लाख रुपये के टोकन राशि में नए एसयूवी की बुकिंग कर सकते हैं।

मर्सिडीज बेंज जीएलसी के दो ट्रीम्स उपलब्ध होंगे, जिसमें 300 और 220d शामिल हैं। नए जेनरेशन के जीएलसी का लुक काफी हद्द तक पुराने मॉडल जैसा ही है। हालंक एक्स्टीरीयर में कुछ बदलाव किए गए हैइन। एसयूवी का बाहरी हिस्सा ज्यादा स्लीकर होगा। ग्रिल के ऊपर शार्प और स्लिम हेडलाइट्स जोड़े गए हैं। साथ में स्लिम एलईडी टेल बैक में मिलता है। इंटीरियर में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने पूरे GLC लाइनअप को हाइब्रिडाइज कर दिया है।

कार का इंटीरियर काफी हद्द तक C-क्लास सेडान से प्रेरित है। इसमें 11.9 इंच पोर्ट्रेट टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम, 12.3 इंच हॉरिजॉन्टल ऑरीएन्टेड डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। बाकी दरवाजों और डैशबोर्ड में मर्सिडीज डिजाइन टच की झलक नजर आयेगी।

नए जीएलसी मॉडल 2 पेट्रोल इंजन से लैस होगा, जो 258PS पावर और 400Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम होगा। साथ में 2 लीटर डीजल इंजन भी मौजूद होगा, जो 197PS पावर और 440Nm टॉर्क उत्पन्न करने की क्षमता रखेगा। दोनों ही इंजन में 48 वॉल्ट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम और 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है।

नई कार मार्केट में कई कंपनियों को टक्कर दे सकती है। इस लिस्ट में BMW X3, Audi Q5 और Volvo XC60 शामिल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews