नई Hero Xtreme 160R 4V भारत में लॉन्च, मिलेंगे कई शानदार फीचर्स, इतनी है कीमत, कल से बुकिंग शुरू

नई Hero Xtreme 160R 4V भारत में लॉन्च, मिलेंगे कई शानदार फीचर्स, इतनी है कीमत, कल से बुकिंग शुरू

Automobile News: हीरो मोटरकॉर्प ने अपनी नई बाइक Hero Xtreme 160R 4V भारत में आज लॉन्च कर दी है। बाइक में कई नए और आपग्रेडेड फीचर्स मिलने वाले हैं। साथ ही इसकी डिजाइन भी थोड़ी हटके होगी। नई हीरो एक्सट्रिम की शुरुआती कीमत 1.27 लाख रुपये है। टॉप मॉडल की प्राइस 1.36 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

कहा जा रहा है कि बाइक ऑयल कूल्ड इंजन क्लास का सबसे हल्का प्रॉडक्ट है और भारत में 160सीसी सेगमेंट में सबसे फास्ट बाइक है। इसमें 163सीसी एयर एण्ड ऑयल कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 8500रपीएम पर 16.9hp पावर जेनरैट करने की क्षमता रखता रखता है। साथ ही यह 0-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 4.7 सेंकड में पकड़ सकता है।

Xtreme 160R के तीन वेरिएन्ट भारत में उपलब्ध होंगे, जिसमें स्टैन्डर्ड, कनेक्टेड और प्रो शामिल है। जुलाई में टू-व्हीलर की डिलीवरी कंपनी शुरू कर देगी। इसकी बुकिंग कल यानि 15 जून से शुरू होने वाली है। हीरो की नई बाइक मार्केट में कई कंपनियों को टक्कर देती नजर आयेगी। लिस्ट में TVS Apache RTR 160 4V और बजाज प्लसर N160 शामिल हैं।

फीचर्स की बात करें तो मोटरसाइकिल में शार्प एलईडी हेडलैंप एक एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट इंटीग्रेटेड के साथ मिलता है। इसमें रिवाइज्ड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें 25 से अधिक टेलीमैटिक्स फीचर्स मिलेंगे। साथ में हीरो कनेक्ट 2.0 फीचर भी मिलता है। इसके अलावा कंपनी बाइक के साथ एक्सेसरीज़ का वाइड रेंज दे रही है। यह 17-इंच अलॉय व्हील्स के पर संचालित होगा। बाइक के तीन कलर ऑप्शन भी मिलते हैं, जिसमें नीऑन नाइट स्टार, मैट स्लेट ब्लैक और ब्लैजिंग स्पोर्ट्स रेड शामिल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews