आ रही है नई Kawasaki Ninja इलेक्ट्रिक, हट गया पर्दा, सामने आए फीचर्स, जानें कब होगी लॉन्च 

आ रही है नई Kawasaki Ninja इलेक्ट्रिक, हट गया पर्दा, सामने आए फीचर्स, जानें कब होगी लॉन्च 

Kawasaki Ninja Electric: कावसाकी अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने Ninja e-1 और Z e-1 से जुड़ी जानकारी साझा कर दी है। बता दें कि एक साल पहले दोनों मोटरसाइकिल का टीज़र सामने आया है। अक्टूबर में निंजा इलेक्ट्रिक और Z इलेक्ट्रिक की लॉन्चिंग होने वाली है।

पावरट्रेन और परफॉरमेंस

दोनों ईवी मॉडल 125सीसी पेट्रोल पॉवर्ड मोटरसाइकिल के बराबर परफॉरमेंस देंगे। निंजा इलेक्ट्रिक के दो राइड मॉड्स उपलब्ध होंगे: Eco और राइड। बाइक 5kW मोटर और रिमूवेबल बैटरी से लैस होगी। टॉप स्पीड 99kmph हो सकती है। रेंज का खुलासा अब तक नहीं हुआ है।

फीचर्स और डिजाइन

फीचर्स की बात करें इसमें एलईडी लाइटिंग, एक टीएफटी कंसोल और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी मिलेंगे। निंजा इलेक्ट्रिक का डिजाइन और लुक आपको Ninja 400 की याद दिला सकता है। ईवी मॉडल में एग्रेसिव फेसिया और छोटा फ़्यूल टैंक देखने को मिलेगा।

लॉन्च और राइवल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल अक्टूबर में UK में Ninja e-1 की लॉन्चिंग होने वाली है। भारत में बाइक के लॉन्च को लेकर कोई भी अपडेट सामने नहीं आई है। यदि इंडियन मार्केट में आती है तो इसका मुकाबला Ultraviolette F77, Ather 450X और Revolt RV400 से होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews