आ गई नई Mahindra Thar Electric, हो गया ग्लोबल डेब्यू, मिलेंगे कई शानदार फीचर्स, जान लें ये 5 खास बातें

आ गई नई Mahindra Thar Electric, हो गया ग्लोबल डेब्यू, मिलेंगे कई शानदार फीचर्स, जान लें ये 5 खास बातें

Automobile News: महिंद्रा थार लवर्स को कंपनी ने स्वतंत्रता दिवस का खास तोहफा दे दिया है। नए Mahindra Thar Electric उर्फ Thar.e का ग्लोबल डेब्यू हो चुका है। साथ ही कॉन्सेप्ट, डिजाइन और अन्य कई जानकारियों का खुलासा भी हो चुका है। बता दें कि आज महिंद्रा ने साउथ अफ्रीका के Capetown में आयोजित फ्यूचरस्कैप ईवेंट के दौरान नई 5-डोर इलेक्ट्रिक एसयूवी से की झलक दिखा दी है।

कैसा है डिजाइन?

नए महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक में आपको नया लोगो नजर आएगा। यह फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ आयेगी, जो वर्तमान में उपलब्ध ICE मॉडल में मिलता है। एसयूवी में राउन्ड ऑफ कॉर्नर एलईडी हेडलैंप के साथ दिए गए हैं। रग्ड डिजाइन के बंपर और अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। एक्स्ट्रा दरवाजे एसयूवी के लंबाई को बढ़ाने का काम करते हैं। एलईडी टेल लैंप भी मिलता है।

मिलेगी बड़ी बैटरी

नई एलेक्ट्रिक एसयूवी बड़ी बैटरी के साथ आयेगी, जो इसे सड़कों पर लंबे समय तक दौड़ने में सक्षम बनाता है। उम्मीद है कि थार इलेक्ट्रिक 2 मोटर्स और 4WD सिस्टम के साथ मार्केट में दस्तक देगी।

नए प्लेटफ़ॉर्म पर होगी आधारित

एसयूवी का निर्माण नए प्लेटफ़ॉर्म पर किया गया है, जिसका नाम INGLO-P1 बताया जा रहा है। इसका व्हील्बेस 2775mm से लेकर 2975mm बताया जा रहा है।

ऐसा होगा इंटीरियर

Thar इलेक्ट्रिक के इंटीरियर में भी काफी कुछ अलग देखने को मिल सकता है। इसका कैबिन पर्याप्त लेगरूम और हेडरूम के साथ मिलेगा। साथ ही काफी स्पेसियस होगा। इसके अलावा कैबिन में ए.आर रहमान ने 72 साउन्ड्स दरवाजा खुलने से लेकर विभिन्न ड्राइव मॉड्स के लिए उपलब्ध होंगे ।

लॉन्च टाइमलाइन और संभावित कीमत

नई महिंद्रा थार इलेक्ट्रिक कंपनी के इलेक्ट्रिक सेगमेंट की दूसरी एसयूवी है। वर्तमान में XUV400 मार्केट में मौजूद है। भारत में इसकी बिक्री वर्ष 2025 से शुरू हो सकती है। इसकी संभावित कीमत 20-25 लाख रुपये है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews