नई Mercedes AMG SL 55 Roadster भारत में लॉन्च, किलर है लुक, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स, जानें कीमत

नई Mercedes AMG SL 55 Roadster भारत में लॉन्च, किलर है लुक, मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स, जानें कीमत

Automobile News: मर्सिडीज बेंज इंडिया ने अपनी नहीं कार भारत में लॉन्च कर दी है, जिसका नाम Mercedes AMG SL 55 Roadster है। कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में कार की पेशकश वर्ष 2021 में ही कर दी थी और अब लंबे इंतजार के बाद इसने भारतीय बाजारों में भी दस्तक दे दी है। एएमजी एसएल 55 रोड्स्टर की कीमत 2.35 करोड़ रुपये है। कार में कई शानदार फीचर्स भी जोड़े गए हैं। मर्सिडीज ने दावा किया है कि यह सबसे एडवांस एएमजी सेगमेंट के रूप में आइकॉनिक एसएल रोडस्टर को पेश किया गया है।

कार का डिजाइन बेहद की आकर्षक है। इसमें सिग्नेचर पैनामेरिकाना रेडिएटर ग्रिल दिया गया है, जिसके कॉर्नर में तेज स्वेप्ट एलईडी हेडलैंप भी मिलता है। साथ में लॉंग बॉनट 2 पावर डॉम्स, 20 इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

नए रोडस्टर में 2+2 सीटींग लेआउट और फैब्रिक सनरुफ मिलता है, जिसके तीन वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे- ब्लैक, डार्क रेड और ग्रे। इसे 4.0 लीटर ट्विन ट्यूर्बो, V8 पेट्रोल इंजन से लैस किया गया है, जो 476hp पावर और 700Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। इसके अलावा कर में 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि यह 3.9 सेकंड में 0-100kph की रफ्तार पकड़ सकती है। कार की टॉप स्पीड 295kph है।

बात फीचर्स की करें तो कार के केबिन में एक जुकने वाला 11.9 इंच वर्टिकल एलाइन्ड ABUX टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसके अलावा नए रोडस्टर में एंबिएंट लाइटिंग सिस्टम, फुल डिजिटल 123 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कार्बन फाइबर इन्सटर्स HUD और एएमजी स्पेसिफिक इन्सर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। नई कार Porsche 911 Carrera S Cabriolet और लेक्सस एलसी 500h को टक्कर देगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews