आ रही है नई Tata Azura, कंपनी ने कराया ट्रेडमार्क, यहाँ जानें डीटेल

आ रही है नई Tata Azura, कंपनी ने कराया ट्रेडमार्क, यहाँ जानें डीटेल

Automobile News: टाटा मोटर्स ने “Tata Azura” नाम का ट्रेडमार्क करवाया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि नई टाटा Curvv का प्रोडक्शन नाम है। बता दें कि फिलहाल मार्केट में टाटा के कॉम्पैक्ट एसयूवी की मांग बढ़ती जा रही। यह सबसे ज्यादा बिकने वाले सेगमेंट से एक है। कर्व कॉन्सेप्ट वाले कॉम्पैक्ट एसयूवी की चर्चा लंबे समय से हो रही है। हालांकि इसके लिए दो अन्य नाम भी सामने आए हैं, जो Frest और Sliq हैं। इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता कि नई टाटा कर्व किस नाम से पेश की जाएगी।

नई Azura का हुआ ट्रेडमार्क

नई अजुरा का टेडमार्क एप्लीकेशन भी सामने आया है। हालांकि इसमें इस बात की कोई जानकारी नहीं दी गई है कि यह कॉम्पैक्ट कूप है या नहीं। एप्लीकेशन में जर्नल नंबर 2121-0 और जर्नल डेट 11 सितंबर 2023 दिया गया है। इसमें ट्रेडमार्क के स्वीकृत और विज्ञापित होने की जानकारी भी दी गई है।

टाटा कर्व के फीचर्स

बात टाटा कर्व की करें तो कंपनी ने Auto Expo 2023 में इसके इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट का खुलासा किया था है। इसमें 12.3 इंच टचस्क्रीन सिस्टम एक फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन, इलेक्ट्रॉनिक हैंडब्रेक, इलेक्ट्रिकल एडजस्ट सीट्स और एक पैनोरैमिक सनरुफ के साथ मिल सकता है।

पावरट्रेन और राइवल

वहीं कार 1.2 लीटर ट्यूर्बों पेट्रोल इंजन के लैस हो सकती है। यह मार्केट में Skoda Kushaq, Toyota Hyryder, Hyundai Creta, Maruti Suzuki Grand Vitara और Honda Elevate को टक्कर दे सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews