नए फीचर्स के साथ आ रही है नई TVS Apache 310R, कंपनी ने जारी किया टीजर, KTM Duke से होगा मुकाबला

नए फीचर्स के साथ आ रही है नई TVS Apache 310R, कंपनी ने जारी किया टीजर, KTM Duke से होगा मुकाबला

Automobile News: टू-व्हीलर निर्माता टीवीएस अपनी नई मोटरसाइकिल लॉन्च करने के लिए तैयार है। रविवार को कंपनी ने TVS Apache सीरीज के नए बाइक का टीज़र जारी किया है। ब्रांड ने बाइक के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह TVS Apache 310R हो सकती है।

पावरट्रेन

6 सितंबर को टीवीएस की नई स्पोर्ट्बाइक लॉन्च होगी। इसकी घोषणा भी टीज़र के जरिए हो चुकी है। बाइक का लुक आपको मौजूदा अपाचे 200 4V की याद दिखा सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नई बाइक 313cc सिंगल सिलेंडर इंजन से लैस होगी, जो 33.5hp पावर और 27.3Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इसकी टॉप सपद 140 किलोमीटर प्रति घंटे होने की संभावना है। यह करीब 12 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर की स्पीड पकड़ सकती ही। माइलेज को लेकर कहा जा रहा है कि नई अपाचे 30 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी।

डिजाइन

न्यू टीवीएस अपाचे नेकेड स्पोर्ट्स सेगमेंट में आयेगी, जिसमें स्पोर्टी ग्राफिक्स भी मिलता है। साथ में स्प्लीट स्टाइल सीट्स, फ़्यूल टैंक और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट मिलेगा। इसमें ऑल एलईडी लाइटिंग सेटअप, 17 इंच अलॉय व्हील्स और टीवीएस प्रो-टॉर्क एक्सट्रिम टायर्स जोड़े गए हैं,

कीमत और राइवल

बाइक में नई नए फीचर्स भी मिलते हैं। एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एक डिजिटल टीएफ़टी डिस्प्ले और अन्य कई नए फीचर्स मिल सकते हैं। इसके तीन राइडिंग मोड्स उपलब्ध होंगे, जिसमें रेन, स्पोर्ट्स और अर्बन शामिल हैं। नई टीवीएस अपाचे की अनुमानित कीमत 2.5 लाख रुपये है। मार्केट में यह KTM Duke सीरीज, Yamaha MT-03 और Honda CB300R को टक्कर देगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews