15 अगस्त को Ola ने हटाया 4 नई इलेक्ट्रिक बाइक से पर्दा, सामने आया फर्स्ट लुक और कॉन्सेप्ट, जानें डीटेल

15 अगस्त को Ola ने हटाया 4 नई इलेक्ट्रिक बाइक से पर्दा, सामने आया फर्स्ट लुक और कॉन्सेप्ट, जानें डीटेल

Ola Electric Bike: ओला इलेक्ट्रिक बाइक से कॉन्सेप्ट और डिजाइन से पर्दा हट चुका है। कंपनी एक नहीं चार नई बाइक पर काम कर रही। ओला ईवी मोटरसाइकिल की चर्चा लंबे समय से हो रही है। पिछली रिपोर्ट में हमने आपको डेब्यू की जानकारी भी दी थी। इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में Ola Electric की एंट्री कई बदलाव ला सकती है। कंपनी फिलहाल क्रूजर, रोडस्टर, एडीवी और फ़्यूचरिस्टिक स्पोर्ट बाइक डायमंड पर काम कर रही है।

किफायती होगी कीमत

कंपनी ने अपनी अपकमिंग स्पोर्ट बाइक Diamond का एक वीडियो टीज़र भी जारी किया है। जिसकी डिजाइन आपको आकर्षित कर सकती है। अंदाजा लगाया जा रहा है की ओला इलेक्ट्रिक बाइक देश में विदेशी कंपनियों की तुलना में थोड़ी किफायती होगी।

इलेक्ट्रिक स्पोर्टबाइक मोटरबाइकिंग वर्ल्ड में लाएगी क्रांति 

15 अगस्त को बाइक्स से जुड़ी कई जानकारी सामने आ चुकी है। हालांकि कंपनी ने अब तक इनसे जुड़ी अधिक जानकारी साझा नहीं की है। वर्ष 2024 तक इनकी लॉन्चिंग हो सकती है। उम्मीद है कि सड़कों पर अगले साल से मार्केट में ओला की इलेक्ट्रिक बाइक उपलब्ध होगी। फ़्यूचरिस्टिक स्पोर्ट बाइक डायमंड के कॉन्सेप्ट को लेकर सीईओ भाविश अग्रवाल ने कहा, “यह वास्तव में मोटरसाइकिल कर भविष्य को परिभाषित करेगा। यह न्यू जेनरेशन को परिभाषित करने प्रॉडक्ट होगा।” उन्होनें आगे कहा, “दुनिया इसे 10 से 20 साल बाद भी याद रखेगी क्योंकि यह मोटरबाइकिंग वर्ल्ड में क्रांति लाएगा। यह दुनिया भर में सुपरस्पोर्ट्स मोटरसाइकिलिंग को परिभाषित करेगा।”

नए स्पोर्टबाइक के स्पेसिफिकेशन

बात नए डायमंड मॉडल के स्पेसिफिकेशन की करें तो Sport बाइक यूनिक डिजाइन पैटर्न के साथ आएगा। इसकी डिजाइन Tesla साइबरट्रक की याद दिला सकता है। इसमें नए डिजाइन का विंडस्क्रीन, लार्ज कवर्ड ऑन हैंडलबार और एक एलईडी स्ट्रिप हेडलैंप मिल सकता है। इसक बड़ा फ्रंट स्विंगआर्म बाइक को और भी आकर्षक लुक देता है। साथ में हब-सेन्ट्रिक स्टियरिंग सिस्टम और बेल्ट ड्राइव सिस्टम देखा गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews