15 अगस्त को हटेगा Ola की नई इलेक्ट्रिक बाइक से पर्दा, Move OS4 की होगी पेशकश, नया टीजर जारी

15 अगस्त को हटेगा Ola की नई इलेक्ट्रिक बाइक से पर्दा, Move OS4 की होगी पेशकश, नया टीजर जारी

Automobile News: ओला इलेक्ट्रिक स्वतंत्रता दिवस के लिए बड़ी तैयारी करने में जुटी है। 15 अगस्त को नई Ola इलेक्ट्रिक बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटर से पर्दा हटने वाला है। भारत के सड़कों पर जल्द ही Move OS4 और ईवी मोटरसाइकिल दौड़ती नजर आ सकती है। ओला इलेक्ट्रिक सीईओ भवेश ने सोशल मीडिया पर टीज़र जारी करते हुए स्कूटर की घोषणा कर दी है।

ओला इलेक्ट्रिक बाइक

इससे पहले ओला इलेक्ट्रिक बाइक का टीज़र देखा गया था। हालांकि फीचर से जुड़ी अधिक जानकारी नहीं मिल पाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक मोटरसाइकिल बड़े फ्यूल टैंक और स्पोर्टी लुक के साथ मार्केट में दस्तक देगा। इसकी डिजाइन आपको KTM RC सीरीज की याद दिला सकती है। फिलहाल, कंपनी इसके निर्माण कार्य में जुटी है। लॉन्च में समय लग सकता है। लेकिन 15 अगस्त को डेब्यू की संभावना है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में

बात करते हैं नए इलेक्ट्रिक स्कूटर मूव ओएस4 की, यह Ola S1 का मोडिफाइ वर्ज़न है। इसके सॉफ्टवेयर में बड़ा अपडेट किया गया है। स्कूटर को कॉन्सर्ट मोड के साथ पेश किया जाएगा। इसमें हाई-डेफ़िनएशन टचसकक्रिन डिस्प्ले और अन्य कई नए अपडेट्स देखने को मिल सकते हैं। कहा जा रहा है कि टचस्क्रीन पर राइडर्स फिल्में, म्यूजिक वीडियो और टीवी शो भी देखने में सक्षम होंगे। कंपनी ने स्कूटर के लिए मैप्स पर काम कर रही है। उम्मीद है कि स्कूटर में बेहतर नेविगेशन फीचर उपलब्ध होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews