रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक का ग्लोबल डेब्यू , हट गया कॉन्सेप्ट से पर्दा, मिलेंगे कई खास फीचर्स, जानें डीटेल

royal enfield electric bike

Automobile News: रॉयल एनफील्ड ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक के कॉन्सेप्ट से पर्दा हटा दिया है। इसके नाम और डिजाइन का खुलासा हो चुका है। बहुत जल्द सड़कों को आरई की नई Electric Bike दौड़ती नजर आएगी। मोटरसाइकिल का नाम “Him-E” दिया गया है। इसे लेकर आपको लेटेस्ट Royal Enfield Himalayan की याद आएगी। बता दें कि नवंबर के अंत में कंपनी अपने हिमालयन 450 को लॉन्च कर सकती है, इसकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

डिजाइन और लुक

इटली के मिलान में आयोजित हुए EICMA ईवेंट में हिम-ई से कॉन्सेप्ट को साझा किया है। स्पेसिफिकेशन को लेकर अब तक कोई अपडेट नहीं आएगी। बाइक वर्तमान में टेस्टिंग फेज से गुजर रही है। इसमें हिमालयन 452 की तरह ही एक राउन्ड शेप का फुल एलईडी हेडलैंप दिया गया है। साथ में वर्टिकल पीस सीट भी मिलता है, जो मोटरसाइकिल को आकर्षक लुक देता है। फ्रंट में अप-साइड फॉर्क सस्पेंशन और बैक में एडजस्टेबल शॉक सस्पेंशन भी देखा गया है। फ्यूल टैंक के ऊपर चार्जिंग पोर्ट मिलता है। हिमालयन इलेक्ट्रिक में एक इनहाउस पावरट्रेन मिल सकता है।

बाइक में मिलेंगे कई अपडेट्स

रॉयल एनफील ने बाइक के जेनेरिक डिजाइन को तैनात करने और ऑर्गैनिक फ्लैक्स फ़ाइबर कॉम्पोजिट बॉडीवर्क जैसे चीजों को जोड़ने का भी दावा किया है। बाइक नए बैटरी पैक और डिजाइन के साथ मार्केट में दस्तल देगी। इसकी लॉन्चिंग वर्ष 225 तक होने की संभावना है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews