आ रही है रॉयल एनफील्ड की नई बॉबर बाइक, क्लासिक 350 पर होगी आधारित, ये होगा नाम, ब्रांड ने कराया ट्रेडमार्क

Royal Enfield Classic

Royal Enfield News Bike: रॉयल एनफील्डकी क्लासिक 350 मार्केट में सबसे अधिक वालों बाइक्स में से है। ब्रांड इसपर आधारित नई बॉबर बाइक लाने की तैयारी है। “Goan Classic 350” नाम को कंपनी ने ट्रेडमार्क करवाया है। यह लंबे अफर के लिए उपयुक्त होगी। इसमें कई नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। हालांकि डिजाइन काफी हद्द तक क्लासिक 350 से प्रेरित होगी।

पावरट्रेन

नई Goan Classic 349सीसी एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन से लैस होगी, जो 20.2 bhp पावर और 27Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगी। साथ में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिल सकता है।

बाइक में क्या होगा खास?

नई गोआन क्लासिक के सीट सेटअप में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। टेस्ट म्यूल को रियर पिलीयन सीट के साथ देखा गया है। बॉबर के कॉस्मेटिक्स सेटअप में भी अपडेट मिलेगा। यह टील कलर के टायर वॉल्स के साथ आ सकता है, जो आपको पुराने विंटेज रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल की याद दिलाएगा। सस्पेंशन और ब्रेकिंग सेटअप क्लासिक 350 जैसा ही होगा। इसमें 41mm टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स 13 मम ट्रैवल के साथ मिल सकते गईं। रियर पार्ट में ट्विन ट्यूब इमल्शन शोक ऐब्सॉर्बर 6-स्पीड एडजस्टेबल प्रीलोड के साथ मिल सकता है। साथ में डुअल चैनल ABS मिलने की संभावना है। आम तौर पर बॉबर बाइकलंबे व्हीलबेस के साथ आती है, लेकिन इसका व्हीलबेस माइल्ड होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews