टाटा ने मचाया धमाल, भारत की पहली ऑटोमैटिक CNG कार लॉन्च, इतनी है कीमत, जानें पावरट्रेन

tata new car

Tata New Car Launched: टाटा मोटर्स ने Tata Tiago और Tata Tigor के सीएनजी एएमटी वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। ये भारत की पहली कारें हैं जो ऑटोमेटिक मैनुअल ट्रांसमिशन सीएनजी कंपैटिबिलिटी के साथ आती हैं। टाटा टियागो iCNG की शुरुआती कीमत को 7.89 लाख रुपये एक्स शोरूम है। टिगोर iCNG की कीमत 8.84 लाख रुपये है।

tata new car

वेरिएंट्स और कीमत

टियागो के चार वेरिएंट्स मिलते हैं, जिनकी कीमत भी अलग-अलग है। XTA की कीमत 7.89 लाख रूपये, XZA प्लस की कीमत 8,79,900, XZA+ DT की कीमत 8,89,900 और XZA NRG की कीमत 8,79,900 रूपये है। वहीं Tigor iCNG AMT के दो वेरियेंट्स मिलते हैं, टॉप मॉडल XZA+ की कीमत 9,54,900 रूपये है।
tata new car

पावरट्रेन

दोनों ही सेडान बुकिंग फिलहाल जारी है, ग्राहक 21 हजार रुपये के टोकन में इसकी बुकिंग कर सकते। टियागो और टिगोर को 1.2 लीटर 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन से लैस है, जो 85 बीएचपी पावर और 113Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। सीएनजी इंजन 72 बीएचपी पावर और 95Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। साथ में पांच स्पीड मैनुअल और पांच स्पीड ऑटोमेटिक यूनिट मिलता है। इसका माइलेज 28.6 किमी/kg है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews