Toyota Century SUV जल्द होगी लॉन्च, कंपनी ने कर दिया कन्फर्म, लग्जरी कार रोल्स-रॉयस को देगी टक्कर

Toyota Century SUV जल्द होगी लॉन्च, कंपनी ने कर दिया कन्फर्म, लग्जरी कार रोल्स-रॉयस को देगी टक्कर

Automobile News: टोयोटा ने अपनी लग्जरी एसयूवी को कन्फर्म कर दिया है। जिसकी पेशकश सेंचुरी ब्रांड के अंतगर्त होगी। इस साल के अंत में नई Toyota Century SUV मार्केट में दस्तक दे सकती है। इसकी बिक्री सेंचुरी सेडान के सात होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नई लग्जरी एसयूवी Grand Highlander एसयूवी प्लेटफ़ॉर्म पर आधारित होगी।बता दें कि सेंचुरी बैज वाली सेडान की बिक्री जापान में हो रही, लेकिन नई एसयूवी को ग्लोबल लेवल पर पेश किया जा सकता है। कार को “जापानी रोल्स-रॉयस कलीनन भी कहा जा रहा है।

बात इंजन की करें तो एसयूवी  V12 इंजन से लैस हो सकती है, ऐसा ही इंजन सेडान में भी मिलता है। हाल ही में लॉन्च हुए टोयोटा सेंचुरी सेडान में 5.0 लीटर वी8 हायब्रिड इंजन मिलता है, जो 425bhp पावर और 509.7Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है।

सेंचुरी एसयूवी पूरी तरह से पैसेंजर ऑरिएन्टेड कार होगी, इसी हिसाब से कार में फीचर्स भी जोड़े जाएंगे। एसयूवी में एक टचस्क्रीन डिजिटल इन्फोटेंमेंट सिस्टम, एम्बिएन्ट लाइटिंग और लेवल-2 ADAS मिल सकता है। इसके अलावा इसमें एक्स्ट्रा स्पेस, ज्यादा कम्फर्ट, आरामदायक सीट्स और टॉप-नोच टेक्नोलॉजी मिलने की संभावना है। नई एसयूवी Bentley Bentayga और Rolls Royce Cullinan को टक्कर दे सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews