Toyota का डबल डोज, नई Rumion भारत में लॉन्च, “अर्बन क्रूजर Taisor” नाम का हुआ ट्रेडमार्क

Toyota का डबल डोज, नई Rumion भारत में लॉन्च, “अर्बन क्रूजर Taisor” नाम का हुआ ट्रेडमार्क

Automobile News: टोयोटा ने अपने एमपीवी रेंज को एक्सपैंड करते हुए नई Toyota Rumion को भारत में लॉन्च कर दिया हो। नई 7-सीटर एमपीवी मारुति सुजुकी आर्टीगा पर आधारित है। वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने Urban Cruiser Taisor नाम का ट्रेडमार्क भी कर दिया है। आइए दोनों कारों के बारे में विस्तार से जानें-

टोयोटा रुमीयन के बारे में

नई रुमीयन के कीमत को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं आई है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह करीब 10 लाख रुपये से शुरू होगा। इसकी डिजाइन काफी हद्द तक Maruti Suzuki Ertiga जैसी ही है, बस कुछ बदलाव नजर आ सकते हैं। इसमें ग्रिल डुअल टोन अलॉय व्हील, फॉग लैंप सराउन्ड और इंटीरियर में ब्लैक आउट डिस्प्ले दिया गया है। एमपीवी को 1.5 लीटर नैचुरली एक्स्पिरेटेड पेट्रोल इंजन से लैस किया गया है, जो 103hp पावर और 137Nm टॉर्क जनरेट करता है। वहीं सीएनजी मॉडल का इंजन 64.6Kwh पावर और 121.5Nm टॉर्क उत्पन्न करता है।

अर्बन क्रूजर टैसर 

टोयोटा ने अर्बन क्रूजर टैसर नाम को ट्रेडमार्क किया है। यह कदम कंपनी ने मारुति सुजुकी पर आधारिक अर्बन क्रूजर को बंद करने के बाद उठाया है। कार में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंज, जो 99hp पावर और 147Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम हो मिल सकता है। साथ में 1.2 लीटर नैचुरली एक्स्पिरेटेड पेट्रोल मिलने का भी अंदाजा लगाया जा रहा है। इसकी संभावित कीमत 7.5 लाख रुपये है। यह Hyundai Creta और Kia Seltos को टक्कर दे सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews