भारत में जल्द लॉन्च होगी नई ट्रायम्फ Daytona 660, कीमत का हुआ खुलासा, मिलेगा पावरफुल इंजन, जानें फीचर्स

triumph daytona 660

Triumph Daytona 660: नई ट्रायम्फ डेटोना 660 को ब्रांड के इंडिया वेबसाइट पर देखा गया है। बाइक बाइक पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुकी है। अब कंपनी ने इसे यूरोप में भी लॉन्च कर दिया है। यहां इसकी कीमत 10,045 यूरो यानि 8.98 लाख रुपये है। यह 660सीसी रेंज में ब्रांड की तीसरी मॉडल है, इससे पहले टाइगर स्पोर्ट 660 और ट्रिडेंट 660 भी कंपनी पेश कर चुकी है। भारत में डेटोना 660 की तीन कलर ऑप्शंस मिल सकते हैं, जिसमें सैटिन ग्रेनाइट, कार्निवल रेड और सफायर ब्लैक है।

triumph daytona 660

राइडिंग मोड्स और फीचर्स

बाइक रोड, रेन राइडिंग मोड में उपलब्ध होगी। बाइक के फ्रंट में 41mm फॉर्क्स दिए गए हैं। वहीं बैक में प्री-लोड एडजेस्टेबल मोनोशॉक मिलता है। ब्रेकिंग के लिए ड्यूल 310मम डिस्क फ्रंट में और रियर पार्ट में सिंगल 200mm डिस्क मिलता है। इसके अलावा  मोटरसाइकिल में स्प्लिट एलईडी हेडलैंप्स, एक टीएफटी डिस्पले और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ कई अन्य फीचर्स भी मिलते हैं।

triumph daytona 660

पावरट्रेन

बाइक को 660cc इन लाइन 3 सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन से जोड़ा गया है, जो 240 डिग्री फायरिंग आर्डर का इस्तेमाल करता है। यह यह 11250 आरपीएम पर अधिकतम 93.70 बीएचपी पावर और 8250 आरपीएम 69Nm पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। साथ में 6-स्पीड गियर बॉक्स दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews