Triumph Speed 400 भारत में लॉन्च, हैरान कर देगी कीमत, मिलेंगे धांसू फीचर्स, इन कंपनियों की बढ़ेगी टेंशन

Triumph Speed 400 भारत में लॉन्च, हैरान कर देगी कीमत, मिलेंगे धांसू फीचर्स, इन कंपनियों की बढ़ेगी टेंशन

Automobile News: ट्रायम्फ ने अपनी सबसे किफायती बाइक “Triumph Speed 400” भारत में लॉन्च कर दी है। इसका निर्माण बजाज ऑटो द्वारा महाराष्ट्र में किया गया है, लेकिन बिक्री ट्रायम्फ के नाम से होगी। मोटरसाइकिल में नियो रेट्रो डिजाइन किसी को भी आकर्षित करने में सक्षम है। नए स्पीड 400 की कीमत 2.33 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। यह भारत में मौजूदा की कंपनियों को टक्कर देगी। जिसमें Harley Davidson X440, KTM Duke 390 और रॉयल एनफील्ड Meteor 350 भी शामिल है। बता दें कि Scrambler 400X की लॉन्चिंग देश में इस साल अक्टूबर में हो सकती है।

बाइक में राउन्ड हेडलाइट, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक कर्वी फ्यूल टैंक, एक साइड स्लंग एक्जॉस्ट और एक स्टेपअप सीट मिलता है। इसमें इंजन प्रोफाइल त्रिकोण बैज के साथ आता है। साथ में में फाइंड सिलेंडर हेड और एक्जॉस्ट हेडर क्लैम्पस इसके लुक को और भी खास बनाता है। स्पीड 400 के दोनों साइड 17 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए है । नया स्पीड 400 भारतीय बाजारों में तीन कलर वेरिएन्ट में उपलब्ध होगा- कार्निवल रेड के साथ फैन्टम ब्लैक, कैस्पियन ब्लू के साथ स्टॉर्म ग्रे और फैन्टम ब्लैक के साथ स्टॉर्म ग्रे।

स्पीड 400 को 398.15 सीसी सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन से लैस किया गया है, जो 8000 आरपीएम पर 39.5bhp पावर और 6500 आरपीएम पर 37.5Nm टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। साथ में 6-स्पीड गियर बॉक्स मिलता है। इसके अलावा बाइक में फुल एलईडी लाइटटिंग, राइड वायर थ्रोटल, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, एंटी थेफ्ट इंमोबाइलजर और डुअल चैनल ABS मिलता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews