भारत में ट्रायम्फ की 2 नई बाइक लॉन्च, पावरफुल इंजन के साथ मिलेंगे कई खास फीचर्स, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

Triumph Tiger 900

Automobile News: भारत में नए अपडेट्स के साथ Triumph Tiger 900 GT और Rally Pro ने एंट्री ले ली है। भले ही इनके डिजाइन और इंजन में बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं। साथ ही ये पहले से ज्यादा महंगी हो चुकी हैं। ट्रायम्फ टाइगर 900 जीटी की कीमत 13, 95, 000 रुपये (एक्स शोरूम) है। वहीं रैली प्रो की कीमत 15,95, 000 रुपये (एक्स शोरूम) है। पिछले मॉडल की तुलना में जीटी मॉडल की प्राइस में 15000 रुपये और रैली प्रो में 45000 रुपये का इजाफा किया गया है।

Triumph Tiger 900

डिजाइन और फीचर्स

दोनों ही मोटरसाइकिल सलिक डिजाइन और बच बॉडीवर्क के साथ आती है। इनमें स्लिट एलईडी हेडलाइट्स, लंबी सीटें और स्वैप्ट एग्जास्ट मिलते हैं। नए जीटी के तीन कलर ऑप्शंस ऑप्शंस उपलब्ध होंगे, जिसमें कार्निवल रेड, स्नोडोनिया व्हाइट और ग्रेफाइट  शामिल हैं। वहीं रैली प्रो कार्बन ब्लैक, ऐश ग्रे और मैट खाकी ग्रीन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। दोनों ही बाइक में Marzocchi 45mm अपडाउन फोर्क्स मैन्युअल रिबाउंड के साथ, 180mm ट्रैवल और कंप्रेशन डैम्पिंग के साथ मिलते हैं। टाइगर 900 जीटी में 19 इंच फ्रंट और 17 इंच रियर कास्ट अल्युमिनियम एलॉय से लपेटे हुए Metzeler Tourance टायर्स दिए गए हैं। वही रैली प्रो मॉडल स्पोक व्हील्स के साथ आता है।

Triumph Tiger 900

पावरट्रेन

पावरट्रेन की बात करें तो दोनों ही बाइक को 888 सीसी इन लाइन 3 सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन से लैस किया गया है, जो 106.5bhp पावर और 90Nm टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।साथ में 6 स्पीड गियर बॉक्स मिलता है। बता दें कि मोटरसाइकिल पिछले मॉडल की तुलना में 13bhp अधिक पावर और 3Nm अधिक टॉर्क जनरेट करते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews