TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, Ola S1 Pro से होगा मुकाबला, खरीदने से पहले जान लें ये 5 बातें

TVS का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, Ola S1 Pro से होगा मुकाबला, खरीदने से पहले जान लें ये 5 बातें

Automobile News: टीवीएस ने अपना नया और महंगा इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम TVS X है। स्कूटर का लुक काफी आकर्षक है। साथ ही इसमें कई नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं। खास बात यह है कि टीवीएस एक्स भारत में लॉन्च होने वाला पहला स्कूटर है, जिसमें ABS के साथ 105kmph टॉप स्पीड मिलता है। कंपनी ने इसमें कई और अपडेट्स जोड़े हैं। जिसकी चर्चा हम करने जा रहे हैं। बता दें कि लॉन्च से पहले ही यह इलेक्ट्रिक स्कूटर ढेरों सुर्खियां बटोर चुका है।

डिजाइन

स्कूटर स्पोर्टी लुक के साथ आता है। फ्रंट में एलईडी हेडलाइट्स और अनुक्रमिक साइड इन्डिकेटर्स दिए गए हैं। साथ में सिंगल साइड रियर स्विंगर्म मिलता है। इसमें क्लास लीडिंग लो-एयरोडायनैमिक कोफिसिएन्ट मिलता है।यह कंपनी के नए “Xleton” आर्किटेक्चर पर आधारित है।

फीचर्स

कंपनी ने नए टीवीएस में कई खास फीचर्स जोड़े हैं। यह 10.25 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ भारत में आने वाला पहला ई-स्कूटर है। इस सुविधा के जरिए टू-व्हील्स हाई स्पीड के दौरान बैलेंस करना आसान होगा। साथ में 10.25  इंच एचडी प्लस टीएफ़टी एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। इसमें कई सेफ़्टी फीचर्स भी मिलते हैं, जिसमें एंटी-थेफ्ट अलार्म, ओवरस्पीड अलर्ट, फॉल अलर्ट, ऑटो लॉकिंग , जियो फेंसिंग, क्रूज कंट्रोल और लाइव व्हीकल लोकेशन शेयरिंग फीचर शामिल हैं।

बैटरी और पावरट्रेन

नए स्कूटर में 4.44kWh निकल मैंगनिज कोबॉल्ट बैटरी मिलता है, जो 140km का रेंज देने में सक्षम है। 1 घंटे में यह 50% तक चार्ज हो सकता है। बाहर जाने पर इसे 80% चार्ज करने में 3 घंटे 40 मिनट लगते हैं।

पावरट्रेन

इसका रैम-एयर-कूल्ड पर्मानेंट मैग्नेट मिड-ड्राइव मोटर 9,38bhp पावर उत्पन्न करने में सक्षम है। साथ ही 0-40km/hr इन रफ्तार 2.6 सेकेंड में पकड़ सकता है।

इन कंपनियों से होगा मुकाबला

टीवीएस एक्स की कीमत 2.50 लाख रुपये है। शुरुआती 2000 ग्राहकों को “First Edition” मिलेग। मार्केट में स्कूटर Ola S1 Pro और Ather 450X का मुकाबला कर सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews