नई Volkswagen Tiguan से हट गया पर्दा, नए फीचर्स-अपडेट्स के साथ अगले साल लॉन्च होगी SUV, जानें डीटेल

नई Volkswagen Tiguan से हट गया पर्दा, नए फीचर्स-अपडेट्स के साथ अगले साल लॉन्च होगी SUV, जानें डीटेल

Automobile News: जर्मन ऑटोमेकर वोक्सवैगन ने नई Volkswagen Tiguan थर्ड-जेनेरेशन से पर्दा हटा दिया है। बता दें कि वोक्सवैगन टिगुआन कंपनी की सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल्स में से एक है। कार के नए मॉडल के डिजाइन, इंजन और फीचर्स में कई अपडेट किए गए हैं। इसकी लॉन्चिंग भारत में वर्ष 2024 तक हो सकती है।

डिजाइन और फीचर्स

नया टिगुआन MQB के “evo” प्लेटफॉर्म पर आधारित है। यह मौजूदा मॉडल से 4mm ऊंचा और 30mm लंबा है। कार कर्वी डिजाइन के साथ मार्केट में दस्तक देगी। इसमें नया डैशबोर्ड जोड़ा गया है, जो 15.1 इंच फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन इन्फोटेन्मेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आता है। इसमें नए एलईडी लाइट्स और टेललाइट्स मिलते हैं। साथ में 20 इंच का डुअल टोन अलॉय व्हील्स मिलते हैं। स्टीयरिंग कॉलम में HUD डिस्प्ले जोड़ा गया है। इसके अलावा नए एसयूवी में रोटरी कंट्रोलर (OLED स्क्रीन के साथ), मल्टी-जॉन क्लाइमेट कंट्रोल, पार्क असिस्ट प्रो, ADAS और रिमोट पार्किंग कैपेबिलिटी भी मिलता है।

पावरट्रेन

एसयूवी को 1.5 लीटर पेट्रोल, 2.0 पेट्रोल, 2.0 लीटर डीजल और 1.5 लीटर पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन से लैस किया गया है। प्लग इन हाइब्रिड में 19.7 kWh बैटरी पैक मिलता है, जो 100 किलोमीटर तक का रेंज दे सकता है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews