तहलका मचाने आ रही है फॉक्सवैगन की नई इलेक्ट्रिक सेडान, जल्द होगा ग्लोबल डेब्यू, टीजर भी जारी, जानें खासियत

Volkswagen ID 7 Tourer

File Pic.

Automobile News: फॉक्सवैगन की नई इलेक्ट्रिक सेडान का डेब्यू जल्द ही ग्लोबल मार्केट में हो सकता है, जिसका नाम “Volkswagen ID 7 Tourer” बताया जा रहा है। खास बात यह है कि यह ब्रांड का पहला ईवी एस्टेट है। कार का निर्माण फॉक्सवैगन के MEB EV प्लेटफ़ॉर्म किया गया है, इसी प्लेटफ़ॉर्म पट आई3, आईडी 4 और आईडी 7 सेडान भी आधारित है।

Volkswagen ID 7 Tourer

क्या होगा नया?

ईवी के जुड़ी कई जानकारी भी सामने आ चुकी है। रिपोर्ट की माने तो फॉक्सवैगन अपने अपकमिंग ईवी के लिए नए इन्फोटेन्मेंट प्लेटफ़ॉर्म पर काम कर रहा है। इसका इस्तेमाल करना आसान होगा। टचस्क्रीन का एक्सेस आसानी से मिल पाएगा। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार में 15 इंच इन्फोटेन्मेंट टचस्क्रीन मिल सकता है, जो MIB सॉफ्टवेयर प्लेटफ़ॉर्म पर बेस्ड होगा।

इस मामले में बीएमडबल्यू और Tesla से भी आगे होगी कार

इलेक्ट्रिक कार की डिजाइन आपको मौजूदा फोल्क्सवागन Passat की याद दिला सकता है। कंपनी ने इसके बूट स्पेस का खुलासा कर दिया है। रियर सीट्स फोल्ड रहने पर बूट स्पेस 545 लीटर होगा। वहीं फोल्ड न होने पर सीट्स के बीच 1,714 लीटर बूट स्पेस होगा, जो बीएमडबल्यू i4 और Tesla मॉडल 3 से काफी ज्यादा है।

पावरट्रेन

नई इलेक्ट्रिक सेडान मे दो बैटरी उपलब्ध हो सकते हैं, जिसमें 77kWh पैक और 86kWh शामिल है। 77kWh बैटरी पैक मौजूदा आईडी मॉडल्स में भी मिलता है, जो 615Km रेंज  और 170kW चार्जिंग प्रदान करता है। वहीं 86kWh बैटरी पैक 700 किलोमीटर रेंज और 200kW चार्जिंग प्रदान कर सकता है। बता दें कि रेंज को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इस इलेक्ट्रिक कार का टॉप मॉडल 0.6 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम हो सकती  है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में कंपनी इससे संबंधित अन्य जानकारी साझा करेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews