Hindi News

Kia Syros और Skoda Kylaq में से कौन सी गाड़ी है बेहतर? यहां जानिए दोनों गाड़ियों के शानदार फीचर्स

Written by:Rishabh Namdev
Published:
अगर आप तो क्या Kia Syros और Skoda Kylaq में से किसी एक गाड़ी को लेने का विचार कर रहे हैं तो हम आपको इस खबर में इन दोनों गाड़ियों के शानदार फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। इसके अलावा हम इसे खबर में आपको इन दोनों गाड़ियों की सेफ्टी रेटिंग के बारे में भी बताने जा रहे हैं।
Kia Syros और Skoda Kylaq में से कौन सी गाड़ी है बेहतर? यहां जानिए दोनों गाड़ियों के शानदार फीचर्स

भारतीय बाजार में किया और स्कोडा दो शानदार लग्जरी गाड़ियों के ब्रांड हैं इन दोनों कंपनियों की गाड़ी को भारतीय ग्राहक पसंद करते हैं वही इन कंपनियों की Kia Syros और Skoda Kylaq भारतीय ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। आज इस खबर में हम इन दोनों गाड़ियों के फीचर्स और कीमत के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

अगर आप Kia Syros या Skoda Kylaq लेने का विचार कर रहे हैं तो हम आपको बता दें कि Skoda Kaylaq को कंपनी ने दिसंबर महीने में लॉन्च किया था जबकि Kia Syros को हाल ही के एक इवेंट में कंपनी द्वारा लांच किया गया है।

Skoda Kylaq के शानदार फीचर्स और कीमत

अगर हम Skoda Kylaq के शानदार फीचर्स की बात करें तो इस गाड़ी में कंपनी ने 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है जो 114 Bhp की पावर के साथ मिलता है जिससे 178 एनएम का टॉर्क जनरेट होता है। इसके साथ ही इस गाड़ी में 3-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन दिया गया है। इसका लुक बेहद शानदार है और इस गाड़ी में राइड और हैंडलिंग बैलेंस भी मिलता है। प्राइस की बात की जाए तो इस गाड़ी की ऑन-रोड प्राइस 8.87 लाख रुपए से शुरू होती है, और इस गाड़ी का टॉप मॉडल 16.3 लाख रुपए तक जाता है। इसके अलावा इस गाड़ी को शानदार सेफ्टी रेटिंग दी गई है। दरअसल, एनसीएपी की ओर से इस गाड़ी को 5-स्टार रेटिंग मिली हुई है, जिसके चलते इसकी सेफ्टी भी बेहतर मानी जाती है।

Kia Syros के शानदार फीचर्स

अगर हम Kia Syros के शानदार फीचर्स की बात करें तो यह गाड़ी एक कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इस गाड़ी में भी 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है और इसके अलावा इस गाड़ी में 1.5 लीटर डीजल इंजन का भी ऑप्शन मिलता है। कार में रियर स्पेस बेहद शानदार है। इस गाड़ी के फीचर्स की बात की जाए तो इस गाड़ी में दो ADAS, वेंटिलेटेड रियर सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, 12.3 इंच की टच स्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स ग्राहकों को मिलते हैं। हालांकि सेफ्टी रेटिंग की बात की जाए तो गाड़ी को कोई सेफ्टी रेटिंग नहीं दी गई है, इस गाड़ी में 6 एयरबैग मिलते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews