Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, कीमत Tesla Model 3 से भी कम, अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग से है लैस, यहाँ जानें खासियत

xiaomi su7

Xiaomi Electric Car: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी हो। चीन में Xiaomi SU7, Xiaomi SU7 Pro और Xiaomi SU7 Max लॉन्च हो चुकी है। इसमें कई खास फीचर्स जोड़े गए हैं। शुरुआती कीमत 215 ,900 Yuan यानि करीब 24.90 लाख रुपये है। शाओमी एसयू7 के 4 वेरिएन्ट उपलब्ध होंगे, इसमें एक एंट्री लेवल वर्ज़न, एक प्रो वेरिएन्ट, एक प्रो, एक मैक्स वर्ज़न और एक लिमिटेड एडिशन “Founder Edition” शामिल हैं।

xiaomi su7

पावरट्रेन

टॉप Max Version की टॉप स्पीड 265kmph है, जो 2.78 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। स्पेशल एडीशन में Dual मोटर, 4 व्हील ड्राइव पावरट्रेन मिलता है, जो 986bhp पावर जनरेट कर सकता है। साथ ही 1.98 में 0-100kmph रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। नई सेडान के बेस मॉडल को 73.6kWh बैटरी पैक और टॉप मॉडल को 101kWh बैटरी पैक से लैस किया गया है। कार सिंगल चार्ज में 700 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है।

xiaomi su7

फीचर्स

शाओमी की नई इलेक्ट्रिक कार 486V आर्किटेक्चर अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। 15 मिनट चार्ज होने पर 350 किलोमीटर तक चल सकती है। वहीं 871V आर्किटेक्चर की मदद से कार 15 मिनट में 510 किलोमीटर तक चल सकती है। इसके अलावा कार में अन्य कई खास फीचर्स जोड़े गए हैं।

xiaomi su7

कीमत

Xiaomi SU7 के 9 कलर वेरिएन्ट मार्केट में उपलब्ध होंगे। ग्राहक अपनी पसंद के हिसाब से कार के रंग को चुन सकते हैं। ऑर्डर 28 मार्च से शुरू हो चुका है। इसकी डिलीवरी अप्रैल से अंत तक होगी। सेडान की कीमत चीन में Tesla Model 3 से भी कम है। SU7 की कीमत 215,900 Yuan (करीब 25,35,825 रुपये) है। प्रो वेरिएन्ट की कीमत 245,900 Yuan (करीब 28,87,352 रुपये) और मैक्स वेरिएन्ट की कीमत 299,900 Yuan (करीब 34,59,576 रुपये) है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews