यमाहा की धांसू स्ट्रीटफाइटर बाइक भारत में लॉन्च, दमदार इंजन से लैस, KTM को देगी टक्कर, खरीदने से पहले जान लें ये खास बातें

Yamaha MT-03

Automobile News: यमाहा ने अपनी नई स्ट्रीटफाइटर बाइक को इंडियन मार्केट में उतारा है। इसका नाम Yamaha MT-03 है। बाइक की बिक्री भारत में CBU रूट के माध्यम से होगी। वहीं दिल्ली में इसकी कीमत 4,59,900 रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसका लुक काफी हद्द तक ब्रांड के MT-15 जैसा है, जो Naked डिजाइन के साथ आती है।

डिजाइन और फीचर्स

यामाहा एमटी-03 में एलईडी हेडलैम्पस एग्रेसिव स्टाइल फ्यूल टैंक के साथ मिलता है। इसका रियर सेक्शन काफी स्लिम है। इसमें अपसाइड डाउन फोर्क फ्रंट में और रियर में मोनोशॉक मिलता है। दोनों साइड टैंक एक्सटेंशन भी दिया गया है। यह 2-पीस सीट के साथ आती है। इसका ब्रेक सेटअप डिस्क के साथ आता है, जिसे डुअल चैनल ABS का सपोर्ट मिलता है। बाइक लाइटवेट डायमंड फ्रेम के साथ आती है। बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है । हालांकि इसे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, राइडिंग मोड्स और ट्रैक्शन कंट्रोल से लैस नहीं किया है।

yamaha mt-03

पावरट्रेन

पावरट्रेन की बात करें तो इस मोटरसाइकिल को 321 सीसी लिक्विड कूल्ड पैरेलेल ट्विन इंजन से लैस किया गया है। जो 10750 आरपीएम पर 41.4 BHP पावर और 9000 आरपीएम पट 29.6 Nm टॉर्क जनरेट करता है। साथ में 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जो मल्टी प्लेट क्लच के साथ आता है।

yamaha mt-03

राइवल

नई एमटी-03 भारतीय बाजार में कई मोटरसाइकिलों को टक्कर देगी। इस लिस्ट में बीएमडबल्यू G 310 R और KTM 390 Duke shamil हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews