आबकारी विभाग की छापामार कार्यवाही में 3 लाख 36 हजार रुपये का महुआ लाहन जप्त

आबकारी विभाग की छापामार कार्यवाही में 3 लाख 36 हजार रुपये का महुआ लाहन जप्त

बालाघाट, सुनील कोरे| अवैध मदिरा विनिर्माण, परिवहन एवं विक्रय के रोकथाम के लिए कलेक्टर के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत 20 नवंबर को जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन मे मुखबिर की सूचना के आधार पर जिले की संयुक्त टीम द्वारा वृत वारासिवनी में विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्यवाही कर 3 लाख 36 हजार रुपये का महुआ लाहन जप्त कर नष्ट कराया गया है।

संयुक्त टीम द्वारा वृत वारासिवनी में बैगा मोहल्ला एवं पीछे लगी झाड़ियो एवं कोसमटोला में नहर किनारे, रमरमा के जंगल में छिपाकर रखे अलग-अलग स्थानों से 215 प्लास्टिक बोरियों भरे कुल 5600 किलो ग्राम हाथ भट्टी कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार महुआ लाहन जप्त कर नष्ट किया गया। जप्त महुआ लाहन का अनुमानित मूल्य 3 लाख 36 हजार रुपये हैं। लाहन का सैंपल लेकर महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया। आसपास संद्धिग्ध आरोपियों की तलाश करने पर कोई भी नही मिलने पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत तीन प्रकरण कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है।
20 नवंबर को गई इस कार्यवाही में आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश ठाकुर, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशाराम उइके, वारासिवनी आबकारी उपनिरीक्षक प्रवीण वरकडे, बालाघाट आबकारी उपनिरीक्षक रमाकांत बघेल, कटंगी आबकारी उपनिरीक्षक मदन कुलस्ते एवं मुख्य आरक्षक द्वारसिंह उइके, आरक्षक रमेश मुरकुटे, अतरलाल उइके, डुमारीसिंह मार्को, छिद्ददीलाल झरिया उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews