जमीनी विवाद को लेकर हत्या, पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार ने किया जानलेवा हमला

जमीनी विवाद को लेकर हत्या, पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदार ने किया जानलेवा हमला

बालाघाट, सुनील कोरे। चांगोटोला थाना अंतर्गत ग्राम घुनाड़ी में शनिवार सुबह 8 बजे एक पड़ोसी रिश्तेदार द्वारा कुल्हाड़ी से हमला कर वृद्ध की हत्या कर दी गई। घटना के बाद से जाने से गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी पड़ोसी मृतक के दूर का रिश्तेदार था जिसने सुबह पीछे से वृद्ध के कंधे पर कुल्हाड़ी से हमला किया। इससे घटनास्थल पर ही 55 साल के लालसिंह की मौत हो गई। घटना के बाद कारूलाल घटनास्थल से फरार हो गया। जानकारी मिलने के बाद चांगाटोला थाना प्रभारी कृपालशाह टेकाम के नेतृत्व में आरोपी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि घुनाड़ी में मृतक लालसिंह कुमरे और आरोपी कारू उर्फ रूपचंद धुर्वे आपस में रिश्तेदार होने के साथ ही पड़ोसी है। इनके बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस की माने तो लालसिंह कुमरे ने आरोपी कारूलाल धुर्वे को कुछ जमीन दी थी, जिस पर वह मकान बनाकर रह रहा है, जिसके बाद भी लगातार आरोपी कारूलाल द्वारा रूपचंद से जमीन की मांग की जाती थी। जिसको लेकर दोनों में मनमुटाव था। इसी बात पर लालसिंह के घर के सामने ही आरोपी कारूलाल ने उसपर जानलेवा हमला कर दिया।

इनका कहना है
ग्राम घुनाड़ी में वृद्ध की कुल्हाड़ी से हत्या किये जाने के मामले में आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया गया है। घटना के बाद से फरार आरोपी की तलाश की जा रही है, जिसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
कृपालशाह टेकाम, थाना प्रभारी, चांगोटोला थाना

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews