
Balaghat News : मध्यप्रदेश के बालाघाट में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। ऐसा कहा जाता है कि लड़की की शादी हो जाने के बाद वो सबसे ज्यादा सुरक्षित अपने पति के साथ होती है लेकिन जब एक पति ही पत्नी का कातिल बन जाए तो फिर इस रिश्ते से लोगों का भरोसा ही उठ जाएगा। ऐसा ही एक मामला जिले से सामने आया है। जहां बहेला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमेड़ा में पति ने अपनी पत्नी की चाकु गोदकर हत्या कर दी है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए लांजी अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं, आरोपी पति दुर्गाप्रसाद बावनकर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नशे समेत जुआ का आदि है पति
आपकी जानकारी के लिए आपको बता दें कि मृतका सरला पेशे से शिक्षिका थीं और पति दुर्गाप्रसाद बावनकर, नशे समेत जुआ का आदि है। पत्नी किसी तरह उसकी शिक्षिका पत्नी, परिवार का भरण पोषण करती थी। अमेड़ा के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ सरला बावनकर को नहीं पता था कि बाहर से आये जिस पति के लिए वह खाना बना रही है वही पति उसे मौत की नींद सुला देगा।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं, जबकि पिता के पास धारदार चाकु देखने के बाद बेटी जब भागकर पड़ोस में पहुंची और पिता के पास चाकु होने की बात कहती तब तक बावनकर के घर से विवाद की आवाज आने लगी। एकाएक सरला बावनकर की चिख सुनाई दी। जब तक पड़ोसी पहुंचते तब तक आरोपी पति ने पत्नी की चाकु से गोदकर हत्या कर दी थी। घटना के किसी तरह बातो में उलझाकर पुलिस ने उसे रंगेहाथ दबोचा। जिसे पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर बहेला थाना में रखा है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
लोगों को धमका रहा था आरोपी
घटना 9 फरवरी की शाम लगभग 7.30 बजे की है जिस वक्त यह घटना घटी थी। वहीं, पुलिस को मिलते ही वो अमेड़ा पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि आरोपी पति घर के अंदर था और लोगों को धमका रहा था कि कोई अंदर आयेगा तो वह उसकी जान ले लेगा। किसी तरह आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार को बरामद कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर बहेला थाना में रखा गया है।
[dgv_vimeo_video id=”797591391″]
बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

