Snake Viral Video: नागिन को आकर्षित करने के लिए आपस में लड़ने लगे नाग, वीडियो वायरल

Snake Fight

Snake Viral Video : केवल मानव जीवन में ही प्रेम की लड़ाई नहीं होती है बल्कि जीव-जंतु भी प्रेम के लिए आपस में लड़ते-भिड़ते है। सर्प विशेषज्ञों की मानें तो नागिन को आकर्षित करने के लिए सांपों के बीच भी लड़ाई होती है और ऐसे समय में अक्सर सांप एग्रेसिव और आक्रामक होते है। यदि इस समय कोई मनुष्य इसे देखने पास जाए तो वह उसको भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। तो चलिए सबसे पहले हम आपको इनके बीच की लड़ाई का वीडियो दिखाएंगे…

देखें वीडियो

दरअसल, सांपों के बीच लड़ाई का यह वीडियो मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि दो धामन आपस में ऐसे लड़ रहे है जैसे मानों कोई बड़ी दुश्मनी हो लेकिन आपको यह जानकार हैरानी होगी कि नागिन को प्रेम के प्रति आकर्षित करने वाली लड़ाई है।

[dgv_vimeo_video id=”824722815″]

[dgv_vimeo_video id=”824723308″]

मौके पर पहुंची वनविभाग की टीम

सांपों के बीच की ये खतरनाक लड़ाई को देखने के लिए लोग दूर-दराज से वहां पहुंचे थे और देखते ही देखते काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं, वन विभाग को भी इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अपनी सूझबूझ से सांपों की लड़ाई खत्म करवाकर उन्हें बोरी में बंद कर अलग-अलग स्थानों पर छोड़ दिया।

[dgv_vimeo_video id=”824723526″]

[dgv_vimeo_video id=”824724139″]

[dgv_vimeo_video id=”824725250″]

वनरक्षक ने दी ये जानकारी

वहीं, वनरक्षक ललित मेश्राम ने बताया कि यह सांप इंडियन रेट स्नेक हैं। जिसका साइंटिफिक नाम ट्यास मियूकोसा है और इसे गांव की बोलचाल भाषा में धामन या घोड़ा पछाड़ सांप भी कहा जाता है जो तकरीबन 10 से 11 फीट लंबा होता है। दोनों नाग हैं जो नागिन को रिझाने के लिए लड़ाई कर रहे थे। आगे उन्होंने बताया कि इस लड़ाई में जो सांप जो जीत जाता है वह मादा सांप को पा लेता है। इस दौरान सांप एग्रेसिव होते है। ऐसे में यदि कोई इनके पास जाता है तो वह उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं।

[dgv_vimeo_video id=”824722214″]

बालाघाट से सुनील कोरे की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews