अवैध हथियारों का कारोबार करने वाला गिरोह धराया, 50 हजार की 5 पिस्टल बरामद

अवैध हथियारों का कारोबार करने वाला गिरोह धराया, 50 हजार की 5 पिस्टल बरामद

बड़वानी, मनीष गुप्ता । पलसूद में अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है और लगभग 50 हजार रूपये कीमत के अवैध हथियार जब्त किए गए हैं।

पिछले कई दिनों से कस्बा पलसूद एवं आस-पास के क्षेत्र में अवैध हथियार खरीद फरोख्त होने की सूचना मिल रही थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल ने मामले को गम्भीरता से लिया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत के निर्देशन एवं एसडीओपी राजपुर दिवाकरसिंग बघेल एवं थाना प्रभारी रंजना गोखले के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम उण्डी खोदरी पलसूद में अवैध हथियारों की खेप आने वाले है। इसके बाद कार्रवाई करने पर चार व्यक्ति एक कार के पास संदिग्ध स्थिति में खड़े मिले। उनसे पूछताछ की गई तो उन्होने हथियारों के कारोबार में लिप्त होना स्वीकार किया। ले लोग उण्डीखोदरी के तौपसिंह व कोकसिंह से 5 पिस्टल 50 हजार रूपये में खरीदने आए थे। आरोपियों की निशादेही पर ग्राम रेवज्या में तुकाराम के खेत के पास मेढ़ से 5 देशी पिस्टल जब्त की गई है। यह पूरा गिरोह मोबाइल से अवैध हथियार बेचने वालों से संपर्क कर हथियारों की खरीद फरोक्त करता था।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews